वायरल वीडियो : खूंखार कुत्ते ने बंदर के बच्चे को पीठ पर बैठा घुमाया पूरा शहर।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड के नैनीताल में जानी दुश्मन माने जाने वाले कुत्ते और बंदर की जोड़ी देखकर सभी हैरान रह गए । खूंखार कुत्ते ने बंदर के बच्चे को अपनी पीठ में बैठाकर शहर घुमाया । देंखे वीडियो: नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में रविवार को एक कुत्ते की पीठ में बंदर के बच्चे को […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

उत्तराखंड के नैनीताल में जानी दुश्मन माने जाने वाले कुत्ते और बंदर की जोड़ी देखकर सभी हैरान रह गए । खूंखार कुत्ते ने बंदर के बच्चे को अपनी पीठ में बैठाकर शहर घुमाया ।

देंखे वीडियो:

नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में रविवार को एक कुत्ते की पीठ में बंदर के बच्चे को बैठा देख लोगों की भीड़ लग गई । पलभर में बंदर को चीड फाड़कर मौत के घाट उतारने वाले कुत्ते ने उसे अपने सगे बच्चे की तरह रखा था । डी.एस.ए.मैदान में भरी दोपहर में बन्दर और कुत्ते की ये गहरी दोस्ती देखने क़ो मिली । कुत्ता और बंदर किसी का पालतू बताया जा रहा है, जिसने दोनों को बचपन से पाला है और दोनों के बीच गहरी दोस्ती और प्रबल रिश्ते बना दिये हैं । अब ये एक दूसरे के बिना रह नहीं सकते हैं । जहां जहां कुत्ता जाता है, बंदर उसके पीछे पीछे दौड़ा चला जाता है । कुत्ता, बंदर को भूख और गर्मी से बचाने के लिए सभी सम्भव प्रयास करता है । बंदर अपने आप को कुत्ते के साथ सुरक्षित समझता है और अक्सर उसकी पीठ पर जाकर बैठ जाता है । यही नहीं कुत्ता बंदर को नुकसान पहुंचाने की नीयत से आने वाले के खिलाफ खूंखार हो जाता है ।

जानी दुश्मन कुत्ते और बंदर की ये कहानी हमें आपस में मिलकर रहना सिखाती है । ये इस बात को साबित करती है कि कोई भी किसी का दुश्मन केवल सोच और विचारों से होता है । वर्ना आपस में मिलकर रहने से तो कई मुश्किल काम भी सफल हो जाते हैं ।

Also Read This

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

ब्रेकिंग : नौ जिलों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना

देहरादून।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के नौ जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया...

Related Posts