दहशत : नैनीताल के कैंट एरिया में रिहायशी क्षेत्र में घुसा गुलदार। कैमरे में हुआ कैद।देखे वीडियो

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखण्ड के नैनीताल में एक हट्टा कट्टा गुल्दार सड़क मार्ग से होते हुए रिहायसी क्षेत्र में घुसते हुए कैमरे में कैद हो गया है । गुल्दार की धमक से क्षेत्रवासी दहशत में हैं और वन विभाग से इससे निजाद दिलाने की मांग कर रहे हैं ।       नैनीताल के तल्लीताल में भवाली […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखण्ड के नैनीताल में एक हट्टा कट्टा गुल्दार सड़क मार्ग से होते हुए रिहायसी क्षेत्र में घुसते हुए कैमरे में कैद हो गया है । गुल्दार की धमक से क्षेत्रवासी दहशत में हैं और वन विभाग से इससे निजाद दिलाने की मांग कर रहे हैं ।

 

    नैनीताल के तल्लीताल में भवाली रोड के कैंट क्षेत्र में लगे सी.सी.टी.वी.में एक तंदुरुस्त वयस्क गुल्दार कैद हुआ है । चार की रात लगभग 1:22 बजे के इस वीडियो में गुल्दार सीढ़ियों से उतरकर भवाली रोड में टहलता दिखा । गुल्दार सड़क से होते हुए कैंट और धोबीघाट के रिहायशी क्षेत्र में उतर गया । ये गुल्दार कैंट के स्कूल के बाहर से गुजरता नजर आया है । क्षेत्र में रहने वाले महेश चंद पांडे ने बताया कि गुल्दार ने एक साल में लगभग 20 कुत्तों को अपना निवाला बना लिया है । उन्हें अब दर है कि कहीं कुत्तों के खत्म होने के बाद गुल्दार उन लोगों पर हमला न करे । उन्होंने वन विभाग से इस गुल्दार से निजाद दिलाने की प्रार्थना की है । ये सारी घटना कैंट कार्यालय में लगे सी.सी.टी.वी.नाईट विज़न कैमरे में कैद हो गई।

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : तेजाब कांड के आरोपियों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा...

Related Posts