पुलिस थाने के मुख्य द्वार पर 15 दिन से खड़ा ट्रक दे रहा दुर्घटनाओं को दावत।

विशाल सक्सेना दिनेशपुर ।  यूं तो दिनेशपुर थाना पुलिस नगर क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ चालानी प्रक्रिया अमल में लाती दिख जाती है । लेकिन थाने के मुख्य द्वार पर पिछले 15 दिनों से खड़ा ट्रक दुर्घटनाओं को दावत देता नजर आ रहा है । खड़े ट्रक के कारण यातायात व्यवस्था भी […]

विशाल सक्सेना

दिनेशपुर । 

यूं तो दिनेशपुर थाना पुलिस नगर क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ चालानी प्रक्रिया अमल में लाती दिख जाती है । लेकिन थाने के मुख्य द्वार पर पिछले 15 दिनों से खड़ा ट्रक दुर्घटनाओं को दावत देता नजर आ रहा है । खड़े ट्रक के कारण यातायात व्यवस्था भी बाधित हो रहा है । जो मुख्य सड़क से सट कर खड़ा है । 

जानकारी के अनुसार दिनेशपुर थाना पुलिस यातायात व्यवस्था सुचारू रखने हेतु नगर क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ बीच बीच मे कार्रवाई की जाती है । लेकिन इनदिनों स्वयं पुलिस ने एक ट्रक थाने के सामने सड़क से सटा कर खड़ा कर रखा है । जो खुलेआम सड़क दुर्घटनाओं को दावत देता नजर आ रहा है । आसपास के लोगों का कहना है कि थाने के सामने पिछले 15 दिनों से भी अधिक समय से उक्त ट्रक खड़ा है । बताते चले मुख्य मार्ग पर खड़े इस ट्रक के कारण यातायात भी बाधित हो रहा है ।

आलम यह है कि एक वाहन को रुक कर दूसरे वाहन को जाने का रास्ता देना पड़ता है । उधर मामले थानाध्यक्ष विनोद जोशी का कहना है कि उक्त ट्रक 185 के तहत सीज किया हुआ है । और थाने का गेट छोटा होने के कारण वो भीतर नही जा सकता है जिस कारण थाने के सामने खड़ा कर रखा है । जल्द ही उसे वहाँ से हटा दिया जाएगा ।

 

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: 6 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर;देंखे लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में फेरबदल किया है। शासन की ओर से 17 नवंबर 2026...

QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले की पूरी जानकारी, समस्त कार्यक्रमों की समय-सारणी अपने फोन पर होगी उपलब्ध

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल......महापौर आरती भंडारी ने किया विशेष QR कोड लॉन्च, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगी डिजिटल सुविधा; मेले को तकनीक से जोड़ने...

Related Posts