बाजार में सीवर टैंक से तेल रिसाव होने से व्यापारी और आमजन परेशान।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड के नैनीताल की बाजार में सीवर टैंक से तेल रिसाव होने से आमजन और व्यापारी परेशान । सड़क में बहते तेल में फिसलकर कई राहगीर चोटिल हुए हैं ।        नैनीताल में मल्लीताल की बीच की बाजार में आज सवेरे तेल नुमा पदार्थ बहने लगा। ज़हेतर के आसपास के दुकानदारों ने इसकी […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

उत्तराखंड के नैनीताल की बाजार में सीवर टैंक से तेल रिसाव होने से आमजन और व्यापारी परेशान । सड़क में बहते तेल में फिसलकर कई राहगीर चोटिल हुए हैं ।

       नैनीताल में मल्लीताल की बीच की बाजार में आज सवेरे तेल नुमा पदार्थ बहने लगा। ज़हेतर के आसपास के दुकानदारों ने इसकी सूचना जल संस्थान को दी । सीवर से लगातार निकल रहा तेल बाजार की सड़क में फैल गया ।

आरोप है कि सड़क में पैदल चल रहे कुछ लोग, इसमें फिसलकर घायल भी हो गए । जल संस्थान के कर्मचारियों ने जब सीवर के ढक्कन को खोला तो उसमें से पकी हुई सब्जी, टमाटर, नींबू, मिर्च, मूली आदि निकलने लगे । सीवर का ढक्कन खुलते ही तीखी गंध आने लगी जिससे आसपास रहने वाले लोगों का जीना दूभर हो गया ।

सीवर टैंक के समीप के दुकानदारों का कहना है कि ये तीसरी बार ओवर फ्लो हो रहा है जबकि इस बार ओवर फ्लो होकर तेल के रूप में बह निकल रहा है । उनका कहना है कि इससे उनकी दुकानदारी को भारी नुकसान हो गया है क्योंकि ग्राहक दुकान के अंदर नहीं आ रहे हैं । जल संस्थान के कर्मचारी गंदगी का सोर्स ढूंढने में जुटे हैं ।

 

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : तेजाब कांड के आरोपियों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा...

Related Posts