पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

सुप्रसिद्ध रंगकर्मी बलदेव राणा को मिला हिमालय गौरव सम्मान।जिला पंचायत अध्यक्ष ने दी बधाई

May 8, 2022
in पर्वतजन
सुप्रसिद्ध रंगकर्मी बलदेव राणा को मिला हिमालय गौरव सम्मान।जिला पंचायत अध्यक्ष ने दी बधाई
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

रिपोर्ट- जगदम्बा कोठारी

ऋषिकेश।

  उत्तराखंड के सुपरहिट अभिनेता और सुप्रसिद्ध रंगकर्मी, निर्देशक बलदेव राणा को ‘हिमालय गौरव’ सम्मान से अलंकृत किया गया। 

यह सम्मान मिलने से उनके प्रशंसकों समेत रुद्रप्रयाग जनपद में खुशी का माहौल है। यह पुरस्कार उन्हें पर्वतीय लोक विकास समिति, उत्तराखंड द्वारा दिया गया है। 

ऋषिकेश स्थित पशुलोक में एक कार्यक्रम आयोजित कर कृषि मंत्री गणेश जोशी द्वारा यह पुरस्कार दिया गया। बलदेव मूल रूप से रुद्रप्रयाग जनपद के जखोली विकासखंड के कंपणियां ग्राम निवासी हैं और फिलहाल ऋषिकेश रहते हैं। लगभग 4 दशक से बलदेव अभिनय एवं निर्देशन से जुड़े हुए हैं। 

गढ़वाली फिल्म चक्रचाल, कोथीग, बेटी-ब्वारी, बंटवारू, मेरी गंगा होली मैं मु आली समेत दर्जन भर से अधिक फिल्मों में अभिनय कर चुके बलदेव राणा गढ़वाली फिल्मों और रंगमंच से जुड़े एक सफल अभिनेता और निर्देशक हैं। 

वर्ष 1997 में रिलीज गढवाली फिल्म चक्रचाल में उनका फौजी मंगतू का किरदार आज भी पहाड़ी लोगों के दिल में बसा हुआ है। बलदेव पर्वतीय नाट्य मंच, मुंबई के संस्थापक भी हैं। रंगमंच के द्वारा इन्होंने देशभर में माधव सिंह भंडारी, तीलू रौंतेली सहित नंदा देवी राजजात पर 70 नृत्य नाटिकाओं की जीवंत प्रस्तुतियां दी हैं।

 अभिनय के क्षेत्र में इसी योगदान के चलते उन्हें पर्वतीय लोक विकास समिति द्वारा ‘हिमालय गौरव सम्मान’ पुरस्कार दिया गया।

 पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में ऋषिकेश मेयर श्रीमती अनीता ममगांई, राज्यमंत्री कैलाश पंथ, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय सलाहकार डॉ सूर्य प्रकाश सेमवाल सहित आदि प्रतिष्ठित गणमान्य मौजूद थे। जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग अमरदेई शाह ने बलदेव राणा को यह पुरस्कार देने पर खुशी जताई है। 

उन्होंने कहा है कि बलदेव राणा ने अभिनय के क्षेत्र में यह कीर्तिमान हासिल कर ना केवल जखोली बल्कि पूरे रुद्रप्रयाग जनपद का नाम रोशन किया है।

1987 में किया था पहला रंगमंच

एक खास बातचीत में अभिनेता व निर्देशक बलदेव राणा ने बताया कि उनका जन्म जखोली विकासखंड में हुआ है। 35 साल पहले उन्होंने जखोली विकास खंड में पहली रंगमंच की प्रस्तुति दी थी। 

वर्ष 1987 में उन्होंने कुंदन सिंह नेगी के लेखन में जखोली ब्लॉक मुख्यालय में बम्डर, अपजसी नथुली और भग्यान ब्वारी नाटक की प्रस्तुति दी थी। तब वह मुंबई से कार्यक्रम के लिए जखोली आए थे। तब से लेकर आज तक बलदेव रंगमंच और निर्देशन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। 

उन्होंने वीरभड माधो सिंह भंडारी पर कई नृत्य नाटिकाओं का सरल मंचन और निर्देशन कर पहाड़ के इस महानायक की जीवनी और बलिदान को आमजन तक पहुंचाया है। 

बलदेव बताते हैं कि वह पहाड़ की वीरबाला तीलू रौंतेली के साहस की वीरगाथा सहित कुमाऊं की चर्चित राजुला-मालुसाही की प्रेम गाथा के मंचन की भी तैयारी कर रहे हैं और साथ ही उन्होंने बताया है कि वह सुपरहिट गढ़वाली फिल्म घरजवैं के लेखक देवी श्री प्रसाद सेमवाल जी द्वारा लिखित एक फिल्म पर भी काम करने की योजना बना रहे हैं। 

फिल्म की कहानी पहाड़ की एक बेटी के ऊपर बनी है, जो कि मूल नक्षत्र मैं पैदा होकर सामाजिक बुराइयों और रिवाजों से लड़कर किस प्रकार खुद को मजबूत बनाती है।


Previous Post

बेरोजगारी दर : देश में शहरी बेरोजगारी मामले में उत्तराखंड बना अव्वल।

Next Post

एरीज कर्मचारी ने अनियमितता के खिलाफ परिवार समेत रात से दिया धरना।अब अन्य कर्मचारी भी जुड़े ।

Next Post
एरीज कर्मचारी ने अनियमितता के खिलाफ परिवार समेत रात से दिया धरना।अब अन्य कर्मचारी भी जुड़े ।

एरीज कर्मचारी ने अनियमितता के खिलाफ परिवार समेत रात से दिया धरना।अब अन्य कर्मचारी भी जुड़े ।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर : लुटेरी दुल्हन का फैला रायता, वारदात ऐसी उड़ जाएंगे आपके भी होश।
  • वीडियो: हेलीपैड नहीं, सड़क पर हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग! भौचक्के रह गए लोग, टला बड़ा हादसा
  • हादसा: मोरी-खाई में गिरा पिकअप। दो की मौत, एक गंभीर घायल..
  • ईद के दिन खूनी रंजिश: युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या। आरोपी ने खुद किया सरेंडर..
  • बड़ी खबर: जल संस्थान पर भारी यूयूएसडीए के भ्रष्टाचारी। अधूरी सीवर लाइनों से जलसंस्थान के माथे चिंता की लकीरें
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!