बड़ी खबर : चौकी इंचार्ज के कमरे का वीडियो वायरल करने वाला सिपाही हुआ निलंबित। देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे चौकी इंचार्ज के कमरे के वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने गौरीकुंड में तैनात चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है।

जबकि वीडियो बनाने वाले कॉन्स्टेबल को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। वही मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक को सौंपते हुए एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट मांगी है। 

रविवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया । 

देखें वीडियो:

इस वीडियो में चौकी प्रभारी के कमरे में रखे बैग में अवैध वसूली के लाखों रुपए रखे जाने की बात कही जा रही है। यह वीडियो गौरीकुंड में तैनात पुलिस चौकी प्रभारी के कमरे का बताया जा रहा है। 

इस वायरल वीडियो में एक लाल बैग दिखाया जा रहा है जिसमें लाखों रुपए अवैध वसूली के होने का दावा किया जा रहा है। बैग पर ताला लगाया गया है,और चौकी इंचार्ज के कमरे में शराब और पानी की बोतलें भी दिखाई गई है। वायरल वीडियो में व्यक्ति का कहना है कि बैग में अवैध वसूली का माल भरा गया है और यह शराब अवैध धंधे से एकत्रित की गई है।

दूसरी तरफ वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने तत्काल कार्यवाही कर चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर किया और वीडियो वारयल  करने वाले कॉन्स्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले की जांच के आदेश दिए है। 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts