कौशल विकास योजना पुरस्कार के लिए बागेश्वर चयनित

रिपोर्ट – राजकुमार सिंह 

बागेश्वर जनपद के लिये इससे बड़ी खुशी की बात क्या हो सकती है। जहां पूरा विश्व कोविड से उभरने की जद्दोजहद में लगा हुआ है वहीं प्रदेश में बागेश्वर जिले को जिला कौशल विकास योजना पुरस्कार 20-21 के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार नौ जून को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री द्वारा दिया जाएगा। केंद्र सरकार ने जिलाधिकारी के लिए आमंत्रण पत्र भेजा है वह उन्हें प्राप्त भी हो गया है।

जिला सूचना अधिकारी कार्यालय से शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार जिले को कौशल विकास योजना के क्षेत्र में नवाचार और बेस्ट प्रेटिसेज के लिए भारत सरकार द्वारा जिला कौशल विकास योजना पुरस्कार (2020-21) के लिए चुना गया है। जिलाधिकारी विनीत कुमार ने जिला कौशल विकास योजना का ऑनलाइन प्रजेन्टेशन किया था, जिसे भारत सरकार द्वारा नवाचार एवं सर्वोच्चतम कार्य मानते हुए प्रशंसा कर पुरस्कार के लिए चयन किया है। पुरस्कार आगामी नौ जून को नई दिल्ली में शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री भारत सरकार धमेंद्र प्रधान द्वारा प्रदान किया जाएगा। शिक्षा एवं कौशल विकास भारत सरकार ने जिलाधिकारी कुमार को आमंत्रित किया है। इस नवाचार कार्य हेतु जिलाधिकारी व उनकी टीम को बधाई दी है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts