गुड न्यूज़ : सैनी को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ कर्मशाला अनुदेशक का पुरस्कार

राजकीय पाॅलीटेक्निक पौड़ी में 2015 से नियुक्त शिक्षक अमरीश कुमार सैनी को तकनीकी शिक्षा विभाग के द्वारा बनाई समिति ने सर्वश्रेष्ठ अंकों के साथ सर्वश्रेष्ठ कर्मशाला अनुदेशक चुना है । जिन्हें 23.05.2022 को माननीय तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल के द्वारा आई आर डी टी देहरादून में सम्मानित किया जाएगा । 

पिछले साल भी माननीय मुख्यमंत्री जी अमरीश कुमार सैनी को सम्मानित कर चुके हैं । अमरीश कुमार सैनी ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय, संस्था की प्रधानाचार्या श्रीमती रीता रावत एवं निदेशक हरि सिंह तथा समस्त परिवार व स्टाफ को दिया है।

 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts