श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ने शुरू की तृतीय दीक्षान्त समारोह के आयोजन की तैयारिया।

श्रीदव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षान्त समारोह का आयोजन करने का निर्णय ले लिया है, जो पिस्टल वीड कालेज ऑफ इन्फोरमेसन टैक्नालॉजी, देहरादून में जून 2022 (तृतीय / चतुर्थ सप्ताह) में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। समारोह स्थल की स्वीकृति श्री प्रेम कश्यप, चैयरमैन पिस्टल पीढ़ कालेज ऑफ इन्फोरमेसन टैक्नालॉजी ने विश्वविद्यालय को दे दी है।

 

विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री खेमराज भट्ट परीक्षा नियंत्रक प्रो० एम०एस० रावत, वित नियंत्रक नमिता सिंह सहायक परीक्षा नियंत्रक डॉ. हेमंत बिष्ट व डॉ बी०एल० आर्य, सहायक कुलसचिव देवेंद्र रावत हेमराज चौहान और प्रभारी प्रशासन एसडी० नौटियाल ने दीक्षान्त समारोह के सफल आयोजन हेतु सभी कर्मचारियों के साथ जोर शोर से कार्य करना शुरू कर दिया है। इन अधिकारियों को दीक्षान्त समारोह के सफल आयोजन हेतु विशेष जिम्मेदारिया भी सौंपी गई है।

 

विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री मट्ट ने अवगत कराया कि दीक्षांत समारोह की तैयारियों के लिये मुख्य अयोजन समिति के अलावा 17 अन्य समितियों का गठन किया गया है, जो विश्वविद्यालय प्रशासन का पूर्ण रूपेण सहयोग करेंगी।

 

दीक्षांत समारोह के लिये बनाई गई मुख्य आयोजन समिति कुलपति डा०पी०पी० ध्यानी की अध्यक्षता में काम करेगी। इस समिति में विश्वविद्यालय के अधिकारियों व परिसर प्राचार्यों के साथ०० तिवारी, प्रो० एस०सी० पुरोहित प्रो० विजय जुयाल, इंजीनियर आर०पी० गुप्ता और श्री प्रेम कश्यप को भी शामिल किया गया है।

 

मुख्य आयोजन समिति व अन्य समितियों के संयोजकों की प्रथम बैठक पिस्टल वीठ कालेज ऑफ इन्फोरमेसन टैक्नालॉजी, देहरादून में दिनांक 27.05.2022 को अपराहन 3.30 बजे प्रस्तापित की गयी है, जिसमें सम्पूर्ण तैयारियों हेतु रोड मैप बनाया जायेगा। इस बैठक में अन्य समितियों के संयोजको प्रा० एस०पी० सत्ती, डॉ० प्राति खडी प्रो० ए०० तिवारी, प्रो० एस० सी० नैनवाल, प्रो० डी०सी० गोस्वामी प्रो० एम०एस० रावत, प्रो० जानकी पंवार, प्रो० गुलशन कुमार ढींगरा, प्रो० राजमणि, खेमराज म प्रो० के०एल० तलवार प्रो० संगीता मिश्र, प्रो० सतपाल सिंह सहानी, प्रो० विजय अग्रवाल एवं प्रो० ए० पी० सिंह द्वारा भी प्रतिभाग किया जायेगा।

 

प्रस्तावित दीक्षान्त समारोह में वर्ष 2019, 2020 एवं 2021 की परीक्षाओं में स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर उत्तीर्ण हुये छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान की जायेगी और इन वर्षों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय द्वारा ‘गोल्ड मेडल’ भी दिया जायेगा। कुलपति डा० ध्यानी की अनूठी पहल पर 

विश्वविद्यालय द्वारा पहली बार सभी 165 सम्बद्धता प्राप्त महाविद्यालयों / संस्थानों को अपनी-अपनी उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का शुभअवसर दीक्षान्त समारोह में दिया जा रहा है।

 विश्वविद्यालय की इस अनूठी पहल का सभी सम्बद्धता प्राप्त महाविद्यालयों / संस्थानों में खुशी की लहर है और इसके लिये उन्होंने कुलपति डा० ध्यानी का आभार व्यक्त किया है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts