बड़ी खबर : भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए महिला प्रत्याशी के नाम का किया ऐलान

भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए महिला प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड सहित आठ राज्यों से अपने 16 प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है।  भाजपा ने उत्तराखंड से डॉ कल्पना सैनी को राज्यसभा प्रत्याशी बनाया है।डॉ कल्पना सैनी हरिद्वार जिले से है। भाजपा नेतृत्व ने पिछड़े वर्ग […]

भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए महिला प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है।

राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड सहित आठ राज्यों से अपने 16 प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। 

भाजपा ने उत्तराखंड से डॉ कल्पना सैनी को राज्यसभा प्रत्याशी बनाया है।डॉ कल्पना सैनी हरिद्वार जिले से है।

भाजपा नेतृत्व ने पिछड़े वर्ग और महिला चेहरे पर दांव लगाकर लोकसभा चुनाव के लिहाज से हरिद्वार जिले में विधानसभा चुनाव में दिखी कमजोरी को दूर करने के लिहाज से ये दांव खेला है।

राज्यसभा की सीट के लिए 31 मई तक नामांकन होना है वही 3 जून तक नाम वापसी की आखिरी तारीख है।राज्यसभा सीट के लिए 10 जून को मतदान रखा गया है। 

मतदान के नाम पर मात्र औपचारिकता ही होगी क्योंकि भाजपा के पास 46 विधायक हैं और चंपावत के चुनाव का रिजल्ट भी 3 जून तक आ जाएगा। कांग्रेस के पास मात्र 19 ही विधायक है।

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : तेजाब कांड के आरोपियों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा...

Related Posts