बड़ी खबर : सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में एक अभियुक्त उत्तराखंड से गिरफ्तार। पूछताछ जारी

पंजाब के जाने-माने गायक सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मामले में पंजाब पुलिस औऱ उत्तराखण्ड एसटीएफ ने देहरादून में एक बड़ी कार्यवाही की है।   उत्तराखंड एसटीएफ और पंजाब एसटीएफ ने देहरादून पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में इस हत्याकांड में आरोपियों की मदद करने वाले एक अभियुक्त को शिमला बाईपास नया गांव चौकी […]

पंजाब के जाने-माने गायक सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मामले में पंजाब पुलिस औऱ उत्तराखण्ड एसटीएफ ने देहरादून में एक बड़ी कार्यवाही की है।  

उत्तराखंड एसटीएफ और पंजाब एसटीएफ ने देहरादून पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में इस हत्याकांड में आरोपियों की मदद करने वाले एक अभियुक्त को शिमला बाईपास नया गांव चौकी में घेराबंदी कर हिरासत में लिया है ।

हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे 5 लोग वापस पंजाब की तरफ जा रहे थे, तभी पंजाब एसटीएफ के इनपुट के आधार पर उत्तराखंड एसटीएफ और पटेल नगर नया गांव चौकी पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर एक वाहन को रोका, जिसमें ये लोग मौजूद थे। 

इसमें वह शख्स भी हिरासत में लिया गया है, जिसका  सिद्धू हत्याकांड के मुख्य आरोपियों से कनेक्शन बताया जा रहा है।  

हालांकि  पुलिस इस मामले में अभी कोई पुष्टि नहीं कर रही है लेकिन उत्तराखंड और पंजाब एसटीएफ द्वारा पकड़े गये अभियुक्तों को नया गांव पुलिस चौकी में हिरासत में लेकर पूरे मामले में पूछताछ जारी है।

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : तेजाब कांड के आरोपियों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा...

Related Posts