बड़ी खबर : चुनाव आयोग ने भाजपा-कांग्रेस को मिले चंदे की रिपोर्ट की सार्वजनिक। जानिए किस पार्टी को मिला कितना चंदा

चुनाव आयोग ने भाजपा और कांग्रेस को मिले चंदे की रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी है।इस रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा को विभिन्न संस्थाओं, चुनावी ट्रस्टों और व्यक्तियों से 4,77,54,50,077 रुपये मिले। भारतीय जनता पार्टी ने इस साल 14 मार्च को चुनाव आयोग के समक्ष वित्त वर्ष 2020-21 के लिए मिले चंदे का ब्यौरा सौंपा था। 

वहीं, कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग को सौंपी गई रिपोर्ट के मुताबिक, उसे विभिन्न संस्थाओं और व्यक्तियों से 74,50,49,731 रुपये मिले।

वित्त वर्ष 2019-20 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी संपत्ति 4847 करोड़ रुपये घोषित की थी। यह देश के सभी राजनीतिक दलों में सबसे अधिक है। वहीं, कांग्रेस ने तब अपनी संपत्ति 588.16 करोड़ रुपये घोषित की थी।

भाजपा वर्तमान समय में देश में सबसे बड़ी पार्टी है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts