बड़ी खबर : सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल। देखें वीडियो

घनसाली के केपार्स क्षेत्र में मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त।

वाहन सांख्य संख्या UK 07TC 1675 दुर्घटनाग्रस्त।

बताया जा रहा है कि इसमें तीन युवक सवार थे।

तीनो गंभीर रूप से घायल है जिनमे एक की स्थिति ज्यादा गंभीर थी । उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है।

यह घटना मान्द्रा गांव के दान्या तोक के पास शाम को करीब साढ़े 6 बजे के आसपास घटित हुई।

बताया जा रहा है कि जब मैक्स सवार लासियाल गांव से वापस चमियाला बाजार की तरफ आ रहे थे ठीक उसी वक्त ये घटना घटी।

डॉ श्याम विजय जो इस वक़्त सामुदयिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर में मौजूद है उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे युवक राजीव सिंह पुत्र स्व० भरत सिंह निवासी चमियाला को मृत घोषित कर दिया गया है।

वही डॉ  श्याम विजय ने  अन्य दोनों घायलों को एहतियात के तौर पर हायर सेंटर भेजने की बात कही।

अन्य दो घायलों की स्थिति अभी स्टेबल बतायी जा रही तथा इलाज़ चल रहा है।

आपको बताते चले की अन्य दोनों घायलों को यहाँ से रेफेर होता देख स्थानीय लोगो में गुस्सा फूट पड़ा।

उन्होंने कहा कि आखिर यहाँ की व्यवस्था के हालात ऐसे क्यों है।

लोगो ने साफ़ साफ़ कहा कि हायर सेंटर भी केवल ऐम्स के लिए भेजा जाए जॉलीग्रांट को कतई ना भेजा जाए।

तीन सवार युवको के नाम इस प्रकार से है।

1:- नाम राजीव सिंह पुत्र श्री भरत सिंह निवासी चमियाला।

२:- साहब सिंह पुत्र द्रव्यान सिंह निवासी छतियारा।

३:- राजीव सिंह पुत्र महावीर सिंह निवासी छतियारा।

देखें वीडियो:

 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts