संकल्प : भवाली नगर पालिका चलाएगी शिप्रा नदी को साफ करने का अभियान

नैनीताल के भवाली नगर पॉलिका ने भवाली में बहने वाली शिप्रा नदी को साफ करने का संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में शिप्रा सफाई अभियान के लिए संकल्प लेते हुए तीन महीने तक जून से जुलाई तक अभियान चलाया जाएगा।

 विधि विधान से पूजा अर्चना कर रामगढ रोड़ के पास से सफाई अभियान शुरू किया गया।

 वही प्रधानमंत्री नरेंद मोदी का सपना है कि देश को साफ व स्वच्छ बनाया जाए। इसी संकल्प के साथ शिप्रा सफाई अभियान शुरू किया गया है। 

उन्होंने कहा कि कई सामाजिक संगठनों की मांग थी अभियान चलाया जाए। अब 20 कर्मचारी हर दिन शिप्रा नदी को साफ करेंगे।

 नगर पालिका ने जनता से अपील  करी  कि कूड़ा को वाहन में ही डाला जाए। कहा नगर में भूमिगत पानी से ही सप्लाई है। शिप्रा सुखी तो पानी की किल्लत हो जाएगी। इसका उद्देश्य जल संचय करना है। 

पॉलिका ने चेक डेम भी बनाये हैं। जिससे जल स्रोत रिचार्ज हो रहे हैं। पॉलिका एक छोटी नदी भी बनाएगी।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts