हादसा : गहरी खाई में गिरी कैंपर टैक्सी जीप। 5 लोगों की दर्दनाक मौत

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड में नैनीताल जिले के दुर्गम मिडार क्षेत्र में हल्द्वानी से सवारी लेकर जा रही एक कैंपर टैक्सी जीप गहरी खाई में गिर गई । बताया जा रहा है कि हादसे में छह में से 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । ओखलकांडा ब्लॉक में हुए इस […]

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड में नैनीताल जिले के दुर्गम मिडार क्षेत्र में हल्द्वानी से सवारी लेकर जा रही एक कैंपर टैक्सी जीप गहरी खाई में गिर गई ।

बताया जा रहा है कि हादसे में छह में से 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । ओखलकांडा ब्लॉक में हुए इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में दुख की लहर दौड़ गई ।

जीप शाम के वक्त हल्द्वानी से कोटलिया को जा रही थी । हादसे में एक 10 वर्ष और एक छह का बालक, एक महिला और एक पुरुष की जान चली गई । हादसे के समय ड्राइवर के कूदने से उसकी जान बच गई ।

बताया जा रहा है कि गाड़ी लगभग डेढ़ किलोमीटर नीचे नदी में जा गिरी जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए ।

मृतक पटलोट के रहने वाले मटयाली परिवार के लोग हैं । प्रशासन ने चालक को उपचार के लिए चिकित्सालय भेज दिया है ।

Also Read This

बड़ी खबर : मासूम से यौन उत्पीड़न और हत्या मामले में आरोपी हाई कोर्ट से बरी

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने वर्ष 2013 में 7 वर्षीय मासूम बच्चे की कथित यौन उत्पीड़न और हत्या मामले में निचली अदालत...

नंदा देवी बड़ी जात यात्रा को लेकर आया बड़ा अपडेट। इस तिथि को शुरू होगी यात्रा

चमोली | बिजेंद्र राणा उत्तराखंड की विश्वविख्यात मां नंदादेवी बड़ी जात / राज जात यात्रा 2026 को लेकर चमोली जिले के नंदादेवी सिद्धपीठ कुरुड़ में...

Related Posts