पशु चिकित्सा अधिकारी के कमरे में ३ दिनों में दूसरी बार हुई चोरी

इंद्रजीत असवाल

सतपुली पौड़ी गढ़वाल

तहसील सतपुली के निकट स्थित पशु चिकित्सालय के  डॉक्टर  के कमरे में ३ दिनों के अन्दर दूसरी बार चोरी हो चुकी है | जिस पर पहली बार हुई चोरी की मिली सूचना पर तहसीलदार सतपुली के द्वारा मौका मुआयना किया गया लेकिन कल देर रात पुन चोरों द्वारा  डाक्टर के कमरे का ताला तोड़ कर चोरी किये जाने की वारदात की गई | कितना माल चोरी किया गया इसका अभी पता नहीं चल पाया है |

डॉ विनय कुमार का जो कि पशु चिकित्सालय में बने आवासीय भवन में रहते हैं जो कि छुट्टी में घर गए हुए हैं जिसका फायदा उठाकर चोरों द्वारा ८ जून को देर रात उनके कमरे का ताला तोड़कर चोरी करने की वारदात की गई | जिसकी जानकारी वहां पर कार्य करने वाले कर्मचारियों द्वारा  डॉ   को दी गई | जिसके बाद कर्मचारियों द्वारा तहसील में लिखित सूचना दी गई जिपर तहसीलदार सतपुली सुधा डोभाल द्वारा घटना स्थल का मौका  मुआयाना किया गया |

लेकिन पुन कल देर रात चोरों द्वारा  डॉक्टर  के कमरे का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया | जिसकी पुन कर्मचारियों द्वारा तहसील में लिखित सूचना दी गई |

डॉ विनय कुमार ने बताया कि अभी चोरी किये गए सामान का कोई अनुमान नहीं है कल सतपुली  पहुंचकर ही पता चल पायेगा | पहुँचते ही  तहसील में इस सम्बन्ध में तहरीर दी जायेगी |

तहसीलदार सतपुली सुधा डोभाल ने बताया कि अभी  घटना स्थल का मौका  मुआयाना किया है और अभी किसी पर कोई शक नहीं है |आसपास रहने वालों से पूछताछ की जा रही है | पशु चिकित्सा अधिकारी के  छुट्टी पर होने के कारण तहरीर नहीं दी गई है | उनके द्वारा तहरीर देते हैं आगे की कार्यवाही शुरू कर दी जायेगी |

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts