अपराध:बहन के घर आई महिला के साथ घर में घुसकर किया रेप। मुकदमा दर्ज

पुरोला

नीरज उत्तराखंडी

पुरोला के एक गांव में घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

 यहां बहन के घर आई अधेड़ उम्र की महिला के साथ पड़ोसी गांव के एक युवक पर घर में घुसकर दुराचार करने का आरोप है।

 पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दुराचार की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है। पीड़िता को मेडिकल जांच को जिला अस्पताल भेजा गया है।

मामला शनिवार की दोपहर का है। बताया जाता है कि पुरोला तहसील अंतर्गत गांव की अधेड़ महिला ससुराल से दूसरे गांव अपनी बहन के घर पर आयी थी।

पीड़ित महिला ने तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी बहन नगर पंचायत क्षेत्रांतर्गत नागराज मंदिर में अष्टादश पुराण कथा सुनने गई थी। वह घर पर अपनी सात माह की छोटी बेटी के साथ अकेले घर पर ही थी। 

तभी मौका पाकर पड़ोसी गांव धामपुर के युवक ने घर में घुसकर उसके साथ दुराचार किया और शोर मचाने पर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस चौकी पुरोला बाजार में आकर तहरीर दी। 

थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपित युवक के खिलाफ दुराचार व संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह पंवार के नेतृत्व में फरार आरोपित की गिरफ्तारी को टीम गठित कर दबिश दी जा रही है

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts