बड़ी खबर : मासूम के लिए भगवान बना सी.पी.यू का जवान। देखें वायरल वीडियो

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के काशीपुर में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू करने में जुटे एक सेंट्रल पेट्रोलिंग यूनिट(सी.पी.यू.)के जवान ने तत्परता दिखाते हुए टैम्पो से गिरी बच्ची को बस के नीचे आने से बचाया। जवान ने बच्ची को उसकी माँको सौंप दिया । देखें वीडियो:      सी.सी.टी.वी.फुटेज में दिख रहा है कि किस तरह सी.पी.यू.कर्मी ने भगवान […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के काशीपुर में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू करने में जुटे एक सेंट्रल पेट्रोलिंग यूनिट(सी.पी.यू.)के जवान ने तत्परता दिखाते हुए टैम्पो से गिरी बच्ची को बस के नीचे आने से बचाया। जवान ने बच्ची को उसकी माँको सौंप दिया ।

देखें वीडियो:

     सी.सी.टी.वी.फुटेज में दिख रहा है कि किस तरह

सी.पी.यू.कर्मी ने भगवान बनकर तेज रफ्तार से पालक झपकते ही मासूम को बस के नीचे आने से बचाया ।

काशीपुर में सिटी पेट्रोलिंग यूनिट(सी.पी.यू.)का जवान रविवार दोपहर में ड्यूटी कर रहा था । रोजमर्रा की तरह ट्रैफिक चल रहा था । 

अचानक, मुख्य सड़क की तरफ आ रहे एक टैम्पो चालक ने तेजी से मोड़ काटा । इसके कारण ऑटो में मौजूद एक महिला के हाथ से बच्चा छूटकर सड़क में गिर गया । सड़क में एक बस आ रही थी जिसके नीचे बच्चा आ सकता था । 

ये देखते हुए सी.पी.यू.जवान ने समय बर्बाद नहीं करते हुए बस को रुकने का हाथ दिया और चीते की जैसी तेजी से पलक झपकते ही बच्ची को सड़क से उठा लिया । 

जवान ने बच्चे की माँ को सकुशल सौंप दिया । सी.सी.टी.वी.में ये पूरी घटना कैद हो गई और वीडियो वायरल होने के बाद चक्र तरफ सी.पी.यू.जवान की तारीफ की जाने लगी है ।

Also Read This

बड़ी खबर : मासूम से यौन उत्पीड़न और हत्या मामले में आरोपी हाई कोर्ट से बरी

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने वर्ष 2013 में 7 वर्षीय मासूम बच्चे की कथित यौन उत्पीड़न और हत्या मामले में निचली अदालत...

नंदा देवी बड़ी जात यात्रा को लेकर आया बड़ा अपडेट। इस तिथि को शुरू होगी यात्रा

चमोली | बिजेंद्र राणा उत्तराखंड की विश्वविख्यात मां नंदादेवी बड़ी जात / राज जात यात्रा 2026 को लेकर चमोली जिले के नंदादेवी सिद्धपीठ कुरुड़ में...

Related Posts