देखें वीडियो : सहसपुर के रिजॉर्ट में छापेमारी। कैसीनो कॉइन और तास का जुआ खेलने वाले 24 लोग गिरफ्तार

उत्तराखंड एसटीएफ और सहसपुर थाना पुलिस ने एक साथ छापेमारी की कार्यवाही कर कैसिनो कॉइन और ताश के पत्तो के खेल में जुआ खेलने वाले 24 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। देहरादून के सहसपुर स्थित रिसोर्ट में उस वख्त अफरा तफरी मच गई जब उत्तराखंड एसटीएफ और सहसपुर थाना पुलिस ने एक साथ छापेमारी […]

उत्तराखंड एसटीएफ और सहसपुर थाना पुलिस ने एक साथ छापेमारी की कार्यवाही कर कैसिनो कॉइन और ताश के पत्तो के खेल में जुआ खेलने वाले 24 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

देहरादून के सहसपुर स्थित रिसोर्ट में उस वख्त अफरा तफरी मच गई जब उत्तराखंड एसटीएफ और सहसपुर थाना पुलिस ने एक साथ छापेमारी की कार्यवाही की।जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि संजीवनी रिसोर्ट में कैसिनो कॉइन और ताश के पत्तो के खेल में जुआ चल रहा है।

मौके से संचालक पारस गुलाटी सहित 24 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पार्टी में मौजूद अलग अलग राज्यों से पहुंची 15 युवतियों का पुलिस ने चालान किया है जबकि कपिल अरोड़ा नाम का आरोपी फरार होने में कामयाब रहा।

देखें वीडियों:

https://youtube.com/shorts/frDWc8ul91w

 

छापेमारी की कार्यवाही के दौरान 1 लाख 22 हजार रुपए ,60 ताश की गड्डियां और 2300 कैसिनो कॉइन बरामद हुए है।

ये पार्टी पारस गुलाटी और कपिल अरोड़ा द्वारा आयोजित की गई थी, जिसमे यूपी,दिल्ली,पंजाब, हरियाण सहित देहरादून और हरिद्वार से आए लोग भी शामिल हुए थे।

Also Read This

नंदा देवी बड़ी जात यात्रा को लेकर आया बड़ा अपडेट। इस तिथि को शुरू होगी यात्रा

चमोली | बिजेंद्र राणा उत्तराखंड की विश्वविख्यात मां नंदादेवी बड़ी जात / राज जात यात्रा 2026 को लेकर चमोली जिले के नंदादेवी सिद्धपीठ कुरुड़ में...

टीएचडीसी टनल हादसा: मलबा और पानी भरने से हड़कंप, 16 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू

चमोली/ गिरीश चंदोला उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) क्षेत्र में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने की सूचना मिलने से...

Related Posts