गुड न्यूज: Ukpsc ने जारी की इन पदों पर भर्तियां। जल्द कर दें आवेदन

बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है।उत्तराखंड में  प्रदेश के परिवहन विभाग में संभागीय निरीक्षक के आठ पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।  आवेदक 27 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी को आयोग की नई वेबसाइट www.psc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते […]

बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है।उत्तराखंड में  प्रदेश के परिवहन विभाग में संभागीय निरीक्षक के आठ पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 

आवेदक 27 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी को आयोग की नई वेबसाइट www.psc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग के मुताबिक, संभागीय निरीक्षक प्राविधिक के आठ पदों के लिए यह भर्ती होगी। 

इसमें अनारक्षित श्रेणी के 4, अनुसूचित जाति के 2 और अनूसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के 2 पद खाली हैं।आवेदक 27 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए केवल वो ही युवा आवेदन कर सकते हैं जो कि 10वीं साइंस से पास हों। और उनके पास ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग या मैकेनिकल इंजीनियरिंग का तीन वर्षीय डिप्लोमा हो। यांत्रिक इंजीनियरिंग में डिप्लोमा लेने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान होना जरूरी है। इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क में छूट मिलेगी।

Also Read This

ब्रेकिंग : दो प्रधान आबकारी सिपाहियों का ट्रांसफर, देंखे आदेश 

उत्तराखंडउत्तराखंड आबकारी विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में तैनात दो प्रधान आबकारी सिपाहियों का...

बड़ी खबर : समय बचाने और अवैध खनन रोकने हेतु खनन वाहनों पर लगेगी आरएफआईडी

देहरादून | उत्तराखंडउत्तराखंड सरकार ने अवैध खनन और खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य के सभी खनन...

Related Posts