वायरल वीडियो : बारिश में डामरीकरण का कार्य कर सरकारी धन को ठिकाने लगा रहा पीडब्ल्यूडी विभाग

इंद्रजीत असवाल  रिखणीखाल (लैंसडाउन पीडब्ल्यूडी)पौड़ी गढ़वाल  पीडब्ल्यूडी के सड़क डामरीकरण के कारनामे आये दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, परन्तु फिर भी विभाग सबक नहीं लेता। देखें वीडियो: https://youtu.be/r64Z9oPYTSo जो वीडियो आपको दिखा रहे हैं ये रिखणीखाल देवियोंखाल का है, जहाँ पर RGB कम्पनी आजकल डामरीकरण का कार्य करवा रही है,  आप देख […]

इंद्रजीत असवाल 

रिखणीखाल (लैंसडाउन पीडब्ल्यूडी)पौड़ी गढ़वाल 

पीडब्ल्यूडी के सड़क डामरीकरण के कारनामे आये दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, परन्तु फिर भी विभाग सबक नहीं लेता।

देखें वीडियो:

https://youtu.be/r64Z9oPYTSo

जो वीडियो आपको दिखा रहे हैं ये रिखणीखाल देवियोंखाल का है, जहाँ पर RGB कम्पनी आजकल डामरीकरण का कार्य करवा रही है,

 आप देख सकते हैं कि भारी बारिश में भी कम्पनी डामरीकरण करवा रही है। क्या ये डामरीकरण टिक पायेगा, जबकि बारिश क्या सड़क में यदि नमी हो तो भी डामरीकरण नही टिक पाता।

ये जानते हुए भी पीडब्ल्यूडी लगातार कार्य करके सरकारी धन को ठिकाने लगाने का कार्य कर रही है। अधिकारी कमीशन की वजह से चुपचाप मूकदर्शक होकर देखता रहता है। 

इस मामले में पीडब्ल्यूडी एक्शन प्रेम सिंह बिष्ट से जब हमारे द्वारा पूछा गया तो उनका कहना है कल से कार्य बन्द करवा दिया जाएगा।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: 6 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर;देंखे लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में फेरबदल किया है। शासन की ओर से 17 नवंबर 2026...

QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले की पूरी जानकारी, समस्त कार्यक्रमों की समय-सारणी अपने फोन पर होगी उपलब्ध

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल......महापौर आरती भंडारी ने किया विशेष QR कोड लॉन्च, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगी डिजिटल सुविधा; मेले को तकनीक से जोड़ने...

Related Posts