प्रधानमंत्री के साथ योग करने वाली दीपा की माँ का निकला नैनीझील में मिला शव ।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड की नैनीझील में आज सवेरे मिला शव पी.एम.मोदी के साथ योग में भाग लेने वाली दीपा की माँ कमला का बताया जा रहा है।  कहा जा रहा है कि कमला अपनी बीमारी से त्रस्त हो गई थी जिसके कारण उसने ये आत्मघाती कदम उठाया ।       नैनीताल में माँ नयना देवी मंदिर […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड की नैनीझील में आज सवेरे मिला शव पी.एम.मोदी के साथ योग में भाग लेने वाली दीपा की माँ कमला का बताया जा रहा है। 

कहा जा रहा है कि कमला अपनी बीमारी से त्रस्त हो गई थी जिसके कारण उसने ये आत्मघाती कदम उठाया ।

      नैनीताल में माँ नयना देवी मंदिर के समीप आज सवेरे मिले महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी थी । सोशल मीडिया में तस्वीर जारी होने के बाद महिला की पहचान कृष्णापुर निवासी कमला के रूप में हुई ।

कमला, उसी दीपा की माँ है जिसने 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ योग किया था। कमला और उनका परिवार इनदिनों नैनीताल के बाहरी कृष्णापुर क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था ।

कमला के पति किशन गिरी ने पहले एक दुकान में काम किया और फिर कुछ समय पूर्व महाधिवक्ता कार्यालय में माली की नौकरी करनी शुरू कर दी । किशन की तीन बेटियों में दीपा सबसे छोटी है जो 11 वर्ष की है । उम्र में सबसे छोटी दीपा कक्षा छह की छात्रा है । सबसे बड़ी बेटी नेहा दसवीं की छात्रा है जबकि बीच वाली पूजा नौवीं की छात्रा है ।  माँ की मौत की खबर के बाद परिवार बी.डी.पाण्डे अस्पताल परिसर स्थित शव ग्रह पहुंच गया है ।

         बताया जा रहा है कि कमला अपनी बीमारी को लेकर बहुत परेशान थी और हमेशा घर वालों को दुख देने की बात करती थी ।

Also Read This

ब्रेकिंग : दो प्रधान आबकारी सिपाहियों का ट्रांसफर, देंखे आदेश 

उत्तराखंडउत्तराखंड आबकारी विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में तैनात दो प्रधान आबकारी सिपाहियों का...

बड़ी खबर : समय बचाने और अवैध खनन रोकने हेतु खनन वाहनों पर लगेगी आरएफआईडी

देहरादून | उत्तराखंडउत्तराखंड सरकार ने अवैध खनन और खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य के सभी खनन...

Related Posts