मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 25 जून को पहुंचेंगे रुद्रपुर किच्छा रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय

रिपोर्ट —–महेश चन्द्र पन्त

क्षेत्रीय विधायक शिव अरोड़ा एवं कार्यकारी जिला अध्यक्ष विशाल सक्सेना ने किच्छा रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि कल दिनांक 25 जून को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में 11 बजे पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि  इंदिरा गांधी ने 25 जून को आपातकाल की घोषणा की ।इस  दौरान पूरे भारत में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न ,अत्याचार, यातनाएं बिना कारण जेल भेज कर लोकतंत्र की हत्या की गई थी।

     तत्कालीन सरकार की इस  जघन्य कार्रवाई से प्रभावित कार्यकर्ताओं को लोकतंत्र का सेनानी मानते हुए उनके सम्मान  भारतीय जनता पार्टी हर वर्ष ऐसे लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में समारोह का आयोजन करती है।

      मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऊधम सिंह नगर में ऐसे लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करेंगे। विधायक श्री अरोड़ा ने समारोह के सफल आयोजन हेतु अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील  की है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts