बड़ी खबर : नेपाल में भारत की भूमि पर किया अतिक्रमण। कब्जायी 5 हेक्टेयर जमीन

चीन के बाद अब नेपाल से भारत को आंखें दिखा रहा है नेपाल में भारत की 5 हेक्टेयर जमीन पर कब्जा कर लिया है। वन विभाग की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत नेपाल सीमा पर नेपाल ने भारत की पांच हेक्टेयर जमीन पर अतिक्रमण किया हुआ है। अतिक्रमित जमीन पर पक्के मकानों के साथ ही […]

चीन के बाद अब नेपाल से भारत को आंखें दिखा रहा है नेपाल में भारत की 5 हेक्टेयर जमीन पर कब्जा कर लिया है।

वन विभाग की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत नेपाल सीमा पर नेपाल ने भारत की पांच हेक्टेयर जमीन पर अतिक्रमण किया हुआ है। अतिक्रमित जमीन पर पक्के मकानों के साथ ही अस्थाई झोपड़यिां और दुकानें बनी हुई हैं। इसे लेकर कई बार विवाद हो चुका है।

उत्तराखंड में भारत-नेपाल सीमा पर भारतीय भूमि में वर्षों से नेपाल का अतिक्रमण बढ़ता गया है। अब तक भारत की पांच हेक्टेयर भूमि पर नेपाल अतिक्रमण कर चुका है। जिसकी रिपोर्ट एसएसबी के साथ ही वन विभाग ने शासन और गृह मंत्रालय को भेजी है। वन विभाग के मुताबिक टनकपुर की शारदा रेंज से लगी भारत-नेपाल सीमा के शारदा टापू समेत ब्रह्मदेव में कई जगहों पर 30 सालों से अतिक्रमण होता आया है।

बताया जा रहा है कि साल 1995 से पहले ही भारत की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा होता रहा। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि भारतीय वन क्षेत्र के करीब पांच हेक्टेयर में नेपाल का इस वक्त अतिक्रमण है। जिसे नेपाल अपना बताते आया है। जबकि इस भूमि को लेकर कई बार सीमा विवाद हो चुका है। इस अतिक्रमण वाली जगहों पर नेपाल के पक्के मकानों के साथ ही अस्थाई झोपड़यिां और दुकानें बनी हुई हैं।

हालांकि एसएसबी और वन विभाग ने अपने स्तर से अतिक्रमण की रिपोर्ट शासन को भेजी है। एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट अभिनव तोमर ने बताया कि हाल में कोई अतिक्रमण नहीं हुआ है। लेकिन नेपाल के अतिक्रमण की रिपोर्ट उच्च स्तर पर भेजी है। अब सर्वे ऑफ इंडिया और सर्वे ऑफ नेपाल की टीमें ही इसका समाधान निकालेगी।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग:जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने छोड़ी भाजपा

देहरादून। भाजपा नेता और प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने मंगलवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।मीडिया रिपोर्टों...

ब्रेकिंग: पुरोला, त्यूनी और मोरी के तीन महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव के परिणाम घोषित

पुरोला/त्यूनी/मोरी, 29 सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी पुरोला, त्यूनी और मोरी महाविद्यालयों में मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए गए। तीनों...

Related Posts