श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के स्वास्थ्य शिविर में पौड़ी जनपद के सुदूर क्षेत्रों से उमड़े पौड़ीवासी

पौड़ी। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, पटेल नगर देहरादून की ओर से जिला अस्पताल पौड़ी में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। दो दिवसीय न्यूरो शिविर में 384 से अधिक रोगियों का परीक्षण किया गया।  शनिवार व रविवार को आयाजित शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ पंकज अरोड़ा ने […]

पौड़ी। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, पटेल नगर देहरादून की ओर से जिला अस्पताल पौड़ी में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। दो दिवसीय न्यूरो शिविर में 384 से अधिक रोगियों का परीक्षण किया गया। 

शनिवार व रविवार को आयाजित शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ पंकज अरोड़ा ने जिला अस्पताल में न्यूरो सम्बन्धित परेशानियों के लिए रोगियों को परामर्श दिया।

 डॉ पंकज अरोड़ा से चिकित्सा परामर्श करने के लिए 3 दिन पहले ही अप्वाइंटमेंट फुल हो गए थे, भीड़ का आलम यह था कि अस्पताल के गेट से लेकर डॉ पंकज अरोड़ा की ओपीड़ी तक मरीजों की लंबी लंबी लाइनं लग गईं। 

शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्प्ताल की ओर से रोगियों को निःशुल्क दवा वितरित की गई। शिविर में 50 से अधिक मरीजों का निःशुल्क सीःटी स्कैन व 150 से अधिक मरीजों के एक्सरे किये किए। जिला अस्पताल पौड़ी में यह पहला अवसर था जब न्यूरो सर्जन चिकित्सकीय परामर्श के लिए आए।  यह जानकारी जिला अस्पताल पौड़ी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ पी.के. जैन ने दी। 

पौड़ी शहर, पाबो, पैठानी, श्रीनगर, सतपुली, घंडियाल, पंचाली, थापला, नौगांव, डलजीखालडांग, कोट ब्लॉक, घुडदौडी, कोटसाडा सहित पौड़ी जनपद के दूर दराज़ के क्षेत्रों से लोग स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने जिला अस्पताल पहुंचकर शिविर में आए लोगों का हाल जाना।

उन्होंने डॉ पंकज अरोड़ा की ओर से न्यूरो सर्जरी के क्षेत्र में किये जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्हें बधाई दी।

उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य सेवाओं को एक नई दिशा दी जा रही है।

पौड़ी के जिला अस्पताल को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल देहरादून द्वारा पीपीपी मोड पर संचालित किया जा रहा है, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की बेहतरीन  सेवाओं से पौड़ीवासियों को भारी राहत मिली है।

Also Read This

ब्रेकिंग: NEET UG फर्जी प्रमाणपत्र मामले में 2 और गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड में NEET UG 2025 के आधार पर MBBS में प्रवेश दिलाने के लिए कथित फर्जी दस्तावेज तैयार कराने के मामले में देहरादून...

बड़ी खबर : ट्रेकिंग के लिए गए 136 पर्वतारोही-ट्रैकर्स में से 40 का हेलीकॉप्टर से सुरक्षित रेस्क्यू,शेष को निकालने के प्रयास जारी

उत्तरकाशी, 28 सितंबर।नीरज उत्तराखंडी गंगोत्री रेंज के अंतर्गत कालिंदी पास सहित विभिन्न उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्वतारोहण एवं ट्रैकिंग के लिए गए हिमालय हाइकर्स समेत...

Related Posts