पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

दरबार साहिब के श्री महंत देवेंद्र दास ने संत समाज को बताया संस्कृति का संदेशवाहक

July 1, 2022
in पर्वतजन
दरबार साहिब के श्री महंत देवेंद्र दास ने संत समाज को बताया संस्कृति का संदेशवाहक
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

देहरादून। हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है। देश का संत समाज इस पहचान को विश्व पटल पर शीर्ष स्थान दिलवाने में सतत प्रहरी की भूमिका अदा कर रहा है व गतिशील संदेशवाहक के रूप में सेवारत है। 

संत का सानिध्य समाज में शांति की स्थापना करता है। धर्म ही है जो व्यक्ति से व्यक्ति को जोड़कर व्यक्तित्व का निर्माण करता है।

 युवा पीढ़ी को मानव जीवन के उद्देश्य को समझने के लिए भारतीय संस्कृति के संदेशों व पूजनीय संत-महंतों की शिक्षा को आत्मसात करना चाहिए। 

अच्छे ज्ञान और प्रेम के माध्यम से भारत को एक बार फिर विश्व गुरु बनाया जा सकता है। ऐसे महापुरुषों की जीवनी को विज्ञान, तकनीकी क्षेत्र और नई खोज से जोड़कर मानव भलाई का कार्य तेजी से किया जा सकता है।

 यह बात श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने श्री गुरुमण्डल आश्रम, देवीपुरा, हरिद्वार में आयोजित संत-समागम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि कही। 

शुक्रवार विभिन्न अखाड़ों के महामण्डलेश्वरों, श्रीमहंतों, महंतों  व साधु संतों ने श्री गुरु मण्डल आश्रम, देवीपुरा, हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

 श्री गुरु मण्डल आश्रम के महामण्डलेश्वर श्रीमहंत भवगत स्वरूप जी महाराज ने कार्यक्रम में अपने उत्तराधिकारी की घोषणा की।

 उन्होंने श्रीमहंत शिवस्वरूप जी महाराज को गुरुमण्डल आश्रम का उत्तराधिकारी घोषित किया। इस अवसर पर आयोजित श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में साधु-संतो ने हर्षोल्लास के साथ प्रतिभाग किया। 

कार्यक्रम में श्री गुरु राम राय दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने आश्रम के नए उत्तराधिकारी श्रीमहंत शिवस्वरूप जी महाराज को बधाई व शुभकामनाएं दीं। 

श्रीमहंत शिवस्वरूप जी महाराज ने उद्बोधन में कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में और इस राष्ट्र में शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में श्री दरबार साहिब व श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन के संस्थान सबसे बड़ा काम कर रहे हैं।

 उन्होंने कहा कि संत समाज के लिए यह गर्व की बात है कि संत समाज से देवभूमि उत्तराखण्ड को सबसे पहला मेडिकल कॉलेज श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज दिया गया। 

उन्होंने दोहराया श्री दरबार साहिब के सानिध्य में श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व एसजीआरआर के 125 स्कूलों की बड़ी श्रंखला उत्तर भारत में शैक्षणिक संस्थान चला रही हैं। उन्होंने कहा कि सर्वजन सुखाय सर्वजन हिताय के लिए श्री गुरु राम राय दरबार साहिब मानवता की सेवा कर रहा है।

 इस अवसर पर उन्होंने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के परमपूज्य गुरुदेव ब्रहमलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण जी महाराज के चमत्कारी व्यक्तित्व को याद करते हुए उन्हंे श्रद्धाभाव से नमन किया। महामण्डलेश्वर श्रीमहंत भवगत स्वरूप जी महाराज ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को चिकित्सा, स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए उन्हें बधाई दी व संत समाज की ओर से उनका आभार जताया। कार्यक्रम में हरिद्वर के विभिन्न आश्रमों के परमाध्यक्ष व संत समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे।


Previous Post

बड़ी खबर : जेल में रहते ही रिटायर हुए निलंबित हुए आईएएस। पढ़िए पूरी खबर

Next Post

ब्रेकिंग : रुद्रप्रयाग ज़िला पंचायत अध्यक्ष ने पद से दिया इस्तीफा

Next Post
ब्रेकिंग : रुद्रप्रयाग ज़िला पंचायत अध्यक्ष ने पद से दिया इस्तीफा

ब्रेकिंग : रुद्रप्रयाग ज़िला पंचायत अध्यक्ष ने पद से दिया इस्तीफा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • सावधान: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती! Instagram ने हटाए 1.35 लाख अकाउंट!
  • त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: पहले चरण में हुआ 68% मतदान। महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर लिया भाग 
  • RRB Paramedical Staff Recruitment 2025: 434 पदों पर निकली भर्ती, जानिए salary और अन्य detail
  • बिग न्यूज़: जिला आबकारी अधिकारी पर गिर सकती है गाज। डीएम ने की निलंबन की संस्तुति
  • Smartphone Overheating Problem: जानिए क्या है कारण और कैसे बचें!
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!