बड़ी खबर : करोड़ों की लागत से बने पुल में हुए गड्ढे। सीमा सड़क संगठन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

चमोली जनपद के कर्णप्रयाग – ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग 109 k बादामगढ़ (मलतुरा) पर सीमा सड़क संगठन के द्वारा पुल निर्माण का कार्य किया गया था। इस पुल का लोकार्पण 28 दिसम्बर 2021 को वर्चुअल के माध्यम से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के द्वारा किया गया था । वर्तमान में इस पुल देखरेख की जिम्मेदारी सीमा […]

चमोली जनपद के कर्णप्रयाग – ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग 109 k बादामगढ़ (मलतुरा) पर सीमा सड़क संगठन के द्वारा पुल निर्माण का कार्य किया गया था। इस पुल का लोकार्पण 28 दिसम्बर 2021 को वर्चुअल के माध्यम से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के द्वारा किया गया था ।

वर्तमान में इस पुल देखरेख की जिम्मेदारी सीमा सड़क संगठन के कमान अधिकारी 66 RCC गौचर एम.के.सिंह के नेतृत्व में की जा रही है लेकिन लोकार्पण के महज 6 महीने बाद ही पुल के बीच मे  गड्ढा हो गया और सरिया निकली हुई है। जिससे कोई बड़ा हादसा हो सकता है। 

सीमा सड़क संगठन के द्वारा इस पुल का निर्माण कार्य प्राइवेट कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया है लेकिन सीमा सड़क संगठन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। आखिर इस लापरवाही का जिम्मेदार कौन? 

सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी लगातार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की बात करते हैं लेकिन उत्तराखंड में भ्रष्टाचार को किस कदर बढ़ावा मिल रहा है यह इस पुल की तस्वीर देख से साफ जाहिर होता है। 

अब देखने वाली बात यह होगी कि सीमा सड़क संगठन के द्वारा इस पुल पर बने गड्ढे की मरम्मत की जाएगी या यह पुल ऐसे ही आवाजाही करने वाले राहगीरों के लिए मुसीबत बनता रहेगा।

वहीं इस पूरे मामले पर बीआरओ के कमांडर मनीष कपिल ने जानकारी देते हुए कहा कि पुल पर जो गड्ढा हुआ है उसे तत्काल गड्ढे भरने का काम शुरू किया जाएगा।

Also Read This

ब्रेकिंग : दो प्रधान आबकारी सिपाहियों का ट्रांसफर, देंखे आदेश 

उत्तराखंडउत्तराखंड आबकारी विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में तैनात दो प्रधान आबकारी सिपाहियों का...

बड़ी खबर : समय बचाने और अवैध खनन रोकने हेतु खनन वाहनों पर लगेगी आरएफआईडी

देहरादून | उत्तराखंडउत्तराखंड सरकार ने अवैध खनन और खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य के सभी खनन...

Related Posts