बड़ी खबर : 19 जुलाई तक जेल में रहेंगे बहुचर्चित आईएएस यादव

बहुचर्चित निलंबित आईएएस रामविलास यादव 19 जुलाई तक जेल में ही रहेंगे। आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंसे निलंबित आईएएस अधिकारी रामविलास यादव को कोर्ट से राहत नहीं मिली । कोर्ट ने उन्हें दोबारा 14 दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।  कोर्ट ने पिछली सुनवाई में भी उन्हें 14 दिन न्यायिक हिरासत […]

बहुचर्चित निलंबित आईएएस रामविलास यादव 19 जुलाई तक जेल में ही रहेंगे।

आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंसे निलंबित आईएएस अधिकारी रामविलास यादव को कोर्ट से राहत नहीं मिली । कोर्ट ने उन्हें दोबारा 14 दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 कोर्ट ने पिछली सुनवाई में भी उन्हें 14 दिन न्यायिक हिरासत में भेजा था, 19 जुलाई तक रामविलास यादव देहरादून की सुद्दोवाला जेल में ही रहेंगे।उनकी पेशी विजिलेंस कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए ही हुई।

कोर्ट में पेश करने से एक दिन पहले विजिलेंस ने रामविलास यादव को एक दिन की रिमांड पर लिया था। रिमांड में रामविलास यादव से करीब चार घंटे तक पूछताछ की गई थी। इस बार भी उन्होंने विजिलेंस को आय से अधिक संपत्ति के मामले में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिए।

यही कारण है कि विजिलेंस ने कोर्ट ने रामविलास यादव को अभी जेल में रखे जाने की पैरवी की, जिसे कोर्ट ने मान लिया।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: 6 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर;देंखे लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में फेरबदल किया है। शासन की ओर से 17 नवंबर 2026...

QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले की पूरी जानकारी, समस्त कार्यक्रमों की समय-सारणी अपने फोन पर होगी उपलब्ध

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल......महापौर आरती भंडारी ने किया विशेष QR कोड लॉन्च, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगी डिजिटल सुविधा; मेले को तकनीक से जोड़ने...

Related Posts