बड़ी खबर : फर्जी डिग्री के चलते गुरु जी हुए निलंबित

उत्तराखंड में एक गुरुजी की डिग्री फर्जी मिलने के चलते उन को निलंबित कर दिया गया है। रुद्रप्रयाग जिले में तैनात एलटी शिक्षक की एसआईटी जांच में B.Ed की डिग्री फर्जी पाए जाने पर अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल ने एलटी शिक्षक को निलंबित कर दिया है । साथ ही शिक्षक को अगस्त्यमुनि स्थित […]

उत्तराखंड में एक गुरुजी की डिग्री फर्जी मिलने के चलते उन को निलंबित कर दिया गया है।

रुद्रप्रयाग जिले में तैनात एलटी शिक्षक की एसआईटी जांच में B.Ed की डिग्री फर्जी पाए जाने पर अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल ने एलटी शिक्षक को निलंबित कर दिया है ।

साथ ही शिक्षक को अगस्त्यमुनि स्थित बीईओ दफ्तर से अटैच कर दिया है।शिक्षक की 15 दिनों के भीतर जांच बीईओ द्वारा की जाएगी। निलंबित शिक्षक को आरोप पत्र भी भेजे जाएंगे। 

अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल महावीर बिष्ट ने बताया कि रुद्रप्रयाग जिले के राजकीय इंटर कॉलेज पठालीधार में सहायक अध्यापक हिंदी के शिक्षक गुलाब सिंह ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से B.Ed 2004 में किया था। 

एसआईटी ने सहायक अध्यापक की B.Ed की डिग्री की जांच मेरठ विश्वविद्यालय भेजी। विश्वविद्यालय मेरठ के सचिव ने अपनी जांच रिपोर्ट में संबंधित अनुक्रमांक और इनरोलमेंट नंबर होने की पुष्टि नहीं की और एसआईटी जांच में प्रथम दृष्टया B.Ed की अंक तालिका और प्रमाण पत्र पर संदेश और फर्जी होने की मिथ्या होने पर सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया गया है।

 

Also Read This

बड़ी खबर : ट्रेकिंग के लिए गए 136 पर्वतारोही-ट्रैकर्स में से 40 का हेलीकॉप्टर से सुरक्षित रेस्क्यू,शेष को निकालने के प्रयास जारी

उत्तरकाशी, 28 सितंबर।नीरज उत्तराखंडी गंगोत्री रेंज के अंतर्गत कालिंदी पास सहित विभिन्न उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्वतारोहण एवं ट्रैकिंग के लिए गए हिमालय हाइकर्स समेत...

हाईकोर्ट ब्रेकिंग: POCSO में 45 और जघन्य अपराधों में 75 दिन में देनी होगी FSL रिपोर्ट

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने पोक्सो, एन.डी.पी.एस.एक्ट समेत जघन्य अपराध में फोरेंसिक निदेशक को पोक्सो मामले में 45 दिन और जघन्य अपराध...

Related Posts