बड़ी खबर : कांग्रेस में शामिल होंगे भाजपा के बागी ठुकराल ! चर्चाओं का बाजार गर्म

भाजपा से दो बार विधायक रहे बागी राजकुमार ठुकराल के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें तब जोरों पर चलने लगी जब वरिष्ठ कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या बुधवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के आवास पर पहुंचे। दोनों नेताओं ने पारिवारिक संबंधों के चलते इसे औपचारिक […]

भाजपा से दो बार विधायक रहे बागी राजकुमार ठुकराल के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें तब जोरों पर चलने लगी जब वरिष्ठ कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या बुधवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के आवास पर पहुंचे।

दोनों नेताओं ने पारिवारिक संबंधों के चलते इसे औपचारिक मुलाकात बताया। लेकिन सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार काफी गर्म हो गया है।

भाजपा के टिकट पर दो बार रुद्रपुर विधानसभा सीट से जीते ठुकराल का इस बार टिकट काटकर भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा को दे दिया था। इसके बाद वह बागी हो गए थे। रुद्रपुर सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में तीसरे नंबर पर रहे ठुकराल की हार के बाद उनकी दूसरी पार्टी में शामिल होने की चर्चा पहले भी हो रहीं थीं ।

ठुकराल कांग्रेस में शामिल होने की बात को हमेशा से ही नकारते रहे है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या के साथ उनके पारिवारिक संबंध हैं जिसके चलते वह उनके परिवार से मुलाकात से करने के लिए पहुंचे थे। 

ठुकराल ने यह भी बताया कि फरवरी में उनके परिवार में विवाह समारोह है। मार्च के आखिर में वह अपने समर्थकों के साथ मिलकर कोई निर्णय ले सकते हैं।

Also Read This

बड़ी खबर : ट्रेकिंग के लिए गए 136 पर्वतारोही-ट्रैकर्स में से 40 का हेलीकॉप्टर से सुरक्षित रेस्क्यू,शेष को निकालने के प्रयास जारी

उत्तरकाशी, 28 सितंबर।नीरज उत्तराखंडी गंगोत्री रेंज के अंतर्गत कालिंदी पास सहित विभिन्न उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्वतारोहण एवं ट्रैकिंग के लिए गए हिमालय हाइकर्स समेत...

हाईकोर्ट ब्रेकिंग: POCSO में 45 और जघन्य अपराधों में 75 दिन में देनी होगी FSL रिपोर्ट

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने पोक्सो, एन.डी.पी.एस.एक्ट समेत जघन्य अपराध में फोरेंसिक निदेशक को पोक्सो मामले में 45 दिन और जघन्य अपराध...

Related Posts