बड़ी खबर : महिला ने अस्पताल के गेट पर दिया बच्चे को जन्म। नर्सिंग अधिकारी निलंबित

उत्तराखंड की बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं और स्वास्थ्य प्रशासन की लापरवाही एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। हल्द्वानी में अस्पताल के गेट के बाहर बच्चे के जन्म का मामला गरमाता जा रहा है। मामले में स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने बड़ी कार्रवाई की है।  अस्पताल में तैनात नर्सिंग अधिकारी को निलंबित कर दिया […]

उत्तराखंड की बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं और स्वास्थ्य प्रशासन की लापरवाही एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। हल्द्वानी में अस्पताल के गेट के बाहर बच्चे के जन्म का मामला गरमाता जा रहा है। मामले में स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने बड़ी कार्रवाई की है। 

अस्पताल में तैनात नर्सिंग अधिकारी को निलंबित कर दिया है। वहीं अब मामले में डॉक्टरों पर भी गाज गिर सकती है। स्वास्थ्य मंत्री ने साफ कहा है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शनिवार को खटीमा निवासी गर्भवती महिला को बिना जांच किए एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल रेफर किया गया। समय पर उपचार की सुविधा न मिलने पर महिला ने राजकीय महिला अस्पताल हल्द्वानी के गेट पर बच्चे को जन्म दिया। 

मामले में शासन के निर्देशों पर स्वास्थ्य महानिदेशक ने राजकीय महिला अस्पताल हल्द्वानी में नर्सिंग अधिकारी दीप्ति रानी को निलंबित किया । साथ ही डॉ . दिशा बिष्ट को निलंबित करने के लिए शासन से सिफारिश की है । 

विभागीय जांच समिति की रिपोर्ट में पाया गया कि अस्पताल के लेबर रूम में तैनात नर्सिंग अधिकारी दीप्ति रानी ने गर्भवती महिला की जांच किए बिना ही डॉ . दिशा बिष्ट को दूरभाष पर महिला की स्थिति के बारे में बताया।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने महिला अस्पताल हल्द्वानी के गेट पर गर्भवती महिला के प्रसव पर नाराजगी जताते हुए सचिव स्वास्थ्य को जांच के आदेश दिए थे। उन्होंने तीन दिन के भीतर जांच रिपोर्ट देकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। 

स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि गर्भवती महिला को सरकारी अस्पताल में प्रसव की सुविधा न मिलना अस्पताल की घोर लापरवाही है। स्वास्थ्य मंत्री ने इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं । उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।

Also Read This

ब्रेकिंग: NEET UG फर्जी प्रमाणपत्र मामले में 2 और गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड में NEET UG 2025 के आधार पर MBBS में प्रवेश दिलाने के लिए कथित फर्जी दस्तावेज तैयार कराने के मामले में देहरादून...

बड़ी खबर : ट्रेकिंग के लिए गए 136 पर्वतारोही-ट्रैकर्स में से 40 का हेलीकॉप्टर से सुरक्षित रेस्क्यू,शेष को निकालने के प्रयास जारी

उत्तरकाशी, 28 सितंबर।नीरज उत्तराखंडी गंगोत्री रेंज के अंतर्गत कालिंदी पास सहित विभिन्न उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्वतारोहण एवं ट्रैकिंग के लिए गए हिमालय हाइकर्स समेत...

Related Posts