पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

खुलासा : भाजपा ने तैयार किया बसपा को खत्म करने का ब्लूप्रिंट। दो बसपा नेताओं से की बड़ी डील

July 14, 2022
in पर्वतजन
एक्सक्लूसिव खुलासा : आप के बाद बसपा में धामी की सेंधमारी
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT
  • भाजपा की बसपा को निगलने की तैयारी पर बड़ा खुलासा।
  • दो बसपा नेताओं ने निजी स्वार्थों के चलते बसपा का कर दिया बण्ठाधार।

उत्तराखण्ड। एक बड़ी खबर आपको बता दें कि भाजपा ने उत्तराखंड में बची खुची बसपा को खत्म करने का पूरा ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है या यूँ कहें कि बसपा से कुछ नेताओं ने अपने निजी स्वार्थों के चलते भाजपा के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। अब बची खुची बसपा भी भाजपा में घुलनशील होने जा रही है। 

सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर है कि हरिद्वार जिले में बसपा के कुछ नेताओं को भाजपा ने मैनेज कर लिया है। इसके लिए भाजपा के एक पूर्व मंत्री ने मुख्यमंत्री से बसपा नेताओं की मुलाकात तक करवा दी है वहीं एक बसपा नेता को सुरक्षा के नाम पर गनर देकर इसके बदले इनाम भी दिया है। 

आपको बता दें कि कभी हरिद्वार बसपा का गढ़ हुआ करता था लेकिन अब बसपा का भविष्य में यहाँ से भी सूपड़ा साफ होने के बड़े संकेत मिल रहे हैं। 

वहीं नाम न छापने की शर्त पर बसपा के एक नेता ने बताया कि कुछ बसपा नेताओं ने निजी स्वार्थ के चलते बसपा को पूरी तरह खत्म करने की कगार पर खड़ा कर दिया है। आपको बता दें कि दो बसपा नेता जोकि आपस मे भाई भी हैं उन्होंने भाजपा से डील भी कर ली है कि वो अंदरखाने भाजपा को ही सपोर्ट करते रहेंगे। ऐसे में राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी जिला पंचायत चुनावों को देखते हुए भी भाजपा ने बसपा को यहाँ मैनेज कर दिया है। 

बसपा कार्यकर्ताओं में अंदरखाने भारी रोष।

हरिद्वार जिले की एक सीट पर दूसरे नम्बर पर रहे एक बसपा  प्रत्याशी को भाजपा के एक मंत्री ने प्रभाव में लेकर औऱ क़ई लुभावने सपने दिखाकर फिलहाल अपने पाले में कर लिया है। जब इस खबर की जानकारी आम बसपा कार्यकर्ता तक पहुंच रही है तो वो ठगा हुआ महसूस कर रहा है। अंदर ही अंदर कार्यकर्ताओं में आक्रोश भी है। बसपा का मुखोटा पहनकर दो नेताओं ने यहाँ से बसपा को खत्म करने की कगार पर खड़ा कर दिया है। 

दो बसपा नेताओं की हो गई है भाजपा से बड़ी डील-सूत्र।

सूत्रों के मुताबिक दो बसपा नेताओं ने सुरक्षा व शरण पाने के लिए भाजपा से अंदरखाने डील कर ली है जिसके बदले उन्हें फिलहाल सुरक्षा मिल गई है जिसमे एक पूर्व मंत्री का बड़ा हाथ बताया जा रहा है जिन्होंने मुख्यमंत्री से इन दो नेताओं की दो दौर की मुलाकात भी करवा ली है । सूत्रों के मुताबिक बसपा के नाम पर राजनीति करने वाले इन दो नेताओं की ये डील आगामी जिला पंचायत चुनाव में एक बड़े समीकरण के रूप में दिखेगी।

 


Previous Post

Army Agniveer Agnipath 2022 : Indian Army में अग्निवीर भर्ती के लिए पढ़ें पूरी जानकारी

Next Post

खुलासा : बाल विकास विभाग में सैकड़ों कर्मियों के करोड़ो की धनराशि को डकारने के फिराक में "ए स्वारयर" कंपनी।विभाग के उच्च अधिकारियों पर लगने लगें गंभीर आरोप

Next Post
खुलासा : बाल विकास विभाग में सैकड़ों कर्मियों के करोड़ो की धनराशि को डकारने के फिराक में “ए स्वारयर” कंपनी।विभाग के उच्च अधिकारियों पर लगने लगें गंभीर आरोप

खुलासा : बाल विकास विभाग में सैकड़ों कर्मियों के करोड़ो की धनराशि को डकारने के फिराक में "ए स्वारयर" कंपनी।विभाग के उच्च अधिकारियों पर लगने लगें गंभीर आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • ब्रेकिंग : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी, दो चरणों में होंगे मतदान
  • डीएम सख्त – बैंक पस्त:  विधवा फरियादी की चौखट पर जाकर  डीसीबी ने लौटाये सम्पति के कागज। दिया नो ड्यूज सर्टीफिकेट
  • No update
  • बड़ी खबर: राज्य आंदोलनकारियों को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय देगा शिक्षा और चिकित्सा में राहत
  • हादसा: दीवार गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत..
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!