मुक्त विवि ने वृक्षारोपण कर हरेला पर्व हर्षोल्लास से मनाया

देहरादून।उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने मोथोरोवला में आज वृक्षारोपण करते हुए उत्तराखन्ड का लोकपर्व हरेला बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया।  उल्लेखनिय है कि उक्त विश्वविघालय द्दारा मोथरावाला गांव को गोद लिया गया है। इसी के तहत आज वहां कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुक्त विश्वविद्यालय परिसर के निदेशक डा0 सुभाष […]

देहरादून।उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने मोथोरोवला में आज वृक्षारोपण करते हुए उत्तराखन्ड का लोकपर्व हरेला बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया।

 उल्लेखनिय है कि उक्त विश्वविघालय द्दारा मोथरावाला गांव को गोद लिया गया है। इसी के तहत आज वहां कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुक्त विश्वविद्यालय परिसर के निदेशक डा0 सुभाष रमोला व प्रभारी निदेशक डा0 भावना डोभाल ने कहा कि उत्तराखन्ड का लोकपर्व  हरेला  हरियाली का प्रतीक है। उन्होने कहा हम सबको मिलकर वृक्षारोपण के लिए आगे आना चाहिए।

 कार्यक्रम का संचालन करते हुए विवि के डा0 नरेन्द्र जगूड़ी ने कहा हर किसी को वृक्षारोपण करते हुए  प्राकृतिक सुन्दरता में अपना योगदान देना चाहिए। वृक्षारोपण कार्यकर्म के पश्चात एक बैठक का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में पार्षद प्रतिनिधि ललित शर्मा ने हरियाली के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए  सभी  से एक -एक पेड़ लगाने का आह्ववान किया। इस अवसर पर विवि के बीएम खाती, अजय, अभिषेक, चेतन थापा, सुनील, राहुल समेत मोथोरोवाला से काफी संख्या मे आये लोगों ने वृक्षारोपण में अपनी भागेदारी निभाई ।

Also Read This

बड़ी खबर: देहरादून पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम जारी, 30 सितंबर से नामांकन; 12 अक्टूबर को मतदान

देहरादून, 27 सितंबर 2026। जनपद देहरादून में ग्राम पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों के रिक्त पदों पर होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित...

बड़ी खबर: IFS संजीव चतुर्वेदी के मामले से एक और न्यायाधीश ने खुद को किया अलग

नैनीताल। उत्तराखंड कैडर के आईएफएस अधिकारी संजीव चतुर्वेदी से जुड़े मामलों की सुनवाई से न्यायाधीशों के स्वयं को अलग करने का सिलसिला जारी है।अब...

Related Posts