बड़ी खबर : हत्या के डेढ़ माह बाद भी नहीं हुई FIR दर्ज। ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव,मित्र पुलिस पर उठने लगे सवाल

अनुज नेगी पौड़ी।विगत डेड माह पहले  रिखणीखाल थाना अंतर्गत ग्राम कालिंको में 5 जून 2022  को 28 वर्षीय रामपाल सिंह पुत्र किरपाल सिंह का शव किसी नहर में मिला था , बताया जा रहा है कि रामपाल विगत 3 जून को मेले में गया था शाम को घर न पहुचने पर उसकी खोजबीन की गई […]

अनुज नेगी

पौड़ी।विगत डेड माह पहले  रिखणीखाल थाना अंतर्गत ग्राम कालिंको में 5 जून 2022  को 28 वर्षीय रामपाल सिंह पुत्र किरपाल सिंह का शव किसी नहर में मिला था , बताया जा रहा है कि रामपाल विगत 3 जून को मेले में गया था शाम को घर न पहुचने पर उसकी खोजबीन की गई थी लेकिन रामपाल नही मिला , 5 जून को रामपाल का शव मिलने के बाद परिवार वालों के द्वारा  8 जून को किसी अज्ञात के खिलाफ रिखणीखाल थाने में प्राथमिकी सूचना दर्ज करवाई गई । 

परिवार वालों ने अपनी खुद की छानबीन के बाद 24 जून को रामपाल के भाई धर्मपाल ने थाने में नामजद रिपोट दिलवर सिंह पुत्र राजे सिंह ग्राम बंजा देवी के नाम रिखणीखाल थाने में शिकायत पत्र दिया था।लेकिन डेड माह बीत जाने के बाद भी थाना रिखणीखाल ने FIR दर्ज नही की आज डेड माह बीत जाने के बाद पूर्व ब्लॉक प्रमुख रिखणीखाल पिंकी नेगी के नेतृत्व में समस्त क्षेत्र वासियों ने थाना रिखणीखाल का घेराव किया।

थाना इंचार्ज रीना वर्मा ने कहा कि पुलिस ने पहले ही इसमें जांच कर दी है।

इधर डेढ़ माह बीत जाने के बाद आज मृतक परिवार और ग्रामीणों ने थाना का घेराव कर के दिलवर सिंह पुत्र राजे सिंह ग्राम बंजा देवी के खिलाफ नामजद  शिकायत दर्ज करने की मांग की मगर पुलिस की ओर से कोई भी शिकायत दर्ज नही की गई।

उधर मृतक रामपाल की मृत्यु की  गुत्थी अब उजलझती जा रही है।अब देखना होगा कि मित्र पुलिस

 मृतक रामपाल के परिवार वालो को कब तक इंसाफ दिलाते है।

Also Read This

शर्मनाक : नाबालिग बच्चे से कुकर्म की कोशिश का आरोप । स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ा ,पुलिस को सौंपा

हल्द्वानी | नैनीताल हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग बच्चे के साथ कथित कुकर्म की कोशिश का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप...

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट। मानसून सक्रिय,रहे सावधान

देहरादून | उत्तराखंड मौसम समाचारउत्तराखंड में मानसून का असर लगातार बना हुआ है और मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। देहरादून स्थित मौसम...

Related Posts