खतरनाक वीडियों : जानलेवा सफर तय कर बच्चे पहुंच रहे स्कूल। प्रशासन मौन। देखें यह वीडियो

रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि विकास खण्ड़ के खांकरा-खेड़ाखाल-खिर्सू मोटर मार्ग पर हर रोज स्कूल जाने के लिए नौनिहालो को जानलेवा सफर तय करना पड़ रहा है। प्रशासन पूरी तरीके से इसमें मौन साधे हुआ है।

आप इस वीडियो में देख सकते है छोटे -छोटे स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर सड़क मार्ग को पार कर रहे हैं।  सड़क का पूरा पुस्ता धंसने से स्कूली नौनिहालों के लिये बरसाती समय मे आवागमन करना मुश्किल साबित हो रहा है।

बता दें यह मार्ग पिछले तीन-चार सालों से इसी जगह पर जोखिम भरा बना हुआ है।वहीं राष्ट्रीय-राजमार्ग बद्रीनाथ हाईवे सिरोहबगड़ बंद होने पर यातायात इसी मार्ग से होकर चलता है।

स्थानीय जनता का कहना है कि रूद्रप्रयाग लोकनिर्माण विभाग को कई बार मोटरमार्ग की हालत को ठीक करने के लिए शिकायत भी की गई है लेकिन विभाग लगातार नजरअंदाज करता हुआ दिख रहा है।

बता दें नौखू-दानकोट गांव के लिए लिंक मोटर मार्ग की कटिंग तो हुई लेकिन ग्रामीणो का दुर्भाग्य रहा कि सड़क गांव तक ही नहीं पहुंची और नीचे वाला पूरा मार्ग सड़क के कटिंग से लगातार भूस्खलन के कारण पूर्ण तरह से क्षतिग्रस्त हो गई जिससे आये दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts