झटका : UKSSSC ने 8 भर्ती परीक्षाओं पर लगाई रोक

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आठ भर्ती परीक्षाओं पर रोक लगा दी है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा ऐसा करने पर बेरोजगार युवाओं को बड़ा झटका लगा है। हाल ही में पेपर लीक मामले में उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा बड़ी कार्यवाही की जा रही है जिसके चलते हैं उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के […]

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आठ भर्ती परीक्षाओं पर रोक लगा दी है।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा ऐसा करने पर बेरोजगार युवाओं को बड़ा झटका लगा है।

हाल ही में पेपर लीक मामले में उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा बड़ी कार्यवाही की जा रही है जिसके चलते हैं उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष राजू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

इस्तीफा देने से पहले अध्यक्ष एस राजू ने आगामी भर्तियों की आठ परीक्षाओं पर रोक का पत्र शासन को भेजा है। पत्र में उन्होंने कहा है कि इन भर्तियों को करने के लिए उसके पास पिछले आठ महीने से परीक्षा नियंत्रक नहीं है। जब तक शासन परीक्षा नियंत्रक तैनात नहीं करता है तब तक परीक्षाएं नहीं हो पाएंगी। 

दिसंबर में परीक्षा नियंत्रक नारायण सिंह डांगी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। कामचलाऊ व्यवस्था के तहत फिलहाल सचिव के पास ही परीक्षा नियंत्रक की भी जिम्मेदारी है। 

चुनाव से ठीक पहले सरकार ने 20 हजार पदों पर भर्तियां करने का फैसला लिया था इसी क्रम में 4200 नियुक्ति आयोग ने निकाली थी। सभी पर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है।

यह प्रमुख भर्तियां लटकीं:

फॉरेस्ट गार्ड 894 पद,पटवारी लेखपाल भर्ती 520 पद,पुलिस कांस्टेबल भर्ती 1521 पद,पुलिस एसआई भर्ती

272 पद,लैब असिस्टेंट भर्ती 200 पद,स. लेखाकार रि-एग्जाम 662 पद,उत्तराखंड जेई भर्ती 76 पद ,गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती 100 पद

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts