शर्मसार : युवती को हरिद्वार से सहारनपुर ले जाकर दो लाख में बेचा। किया दुष्कर्म। 2 माह तक बना कर रखा बंधक

उत्तराखंड में आय दिन दुष्कर्म की खबरे सामने आती रहती है लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है दिल दहला देने वाली हैं ।

खबर हरिद्वार से सामने आ रही है जहां पर एक युवक ने सिडकुल में काम कर रही एक युवती को बहाने से सहारनपुर ले जाकर दुष्कर्म किया और दो लाख में युवती का सौदा भी किया है। 

आरोपी युवक ने युवती को दो माह तक बधंक बना कर रखा।किसी तरह पीड़ित युवती आरोपियों के चुंगल से बचकर सिडकुल पहुंची है। 

आरोपी युवक कंपनी के ठेकेदार को भी पीड़ित युवती का पता बताने के लिए भी धमकियां दे रहा है।

सिडकुल पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बिहार निवासी एक युवती सिडकुल की एक कम्पनी में काम करते हुए क्षेत्र में किराये पर रह रही थी। इसी दौरान किराये के मकान के आगे से रोजना गुजरते वक्त युवती को अकेला पाकर एक व्यक्ति ने उससे सम्पर्क बनाने के लिए बहाने से उससे बातचीत शुरू कर दी। जिसने युवती को अपना नाम राजकुमार बताते हुए जानकारी दी कि जिस मकान में वह किराये पर रहती हैं उसके बराबर में उसका मकान है। और वह मकान बनाने का ठेका लेता है। इसी बात से शुरू हुई बातचीत युवती से गहरी पहचान हो गयी। युवती राजकुमार को अंकल कह कर बुलाती थी।

03 मार्च 22 की सुबह को राजकुमार युवती के मकान पर पहुंचा और बोला कि आज चलो तुम्हे घूमाकर लाता हूँ। चूंकि युवती राजकुमार को अंकल मान चुकी और विश्वास करती थी। इसलिए वह इंकार नहीं कर सकी और तैयार हो गयी। 

राजकुमार ने फोन कर पिंकेश नाम के एक युवक को कार लेकर बुला लिया और कार में सवार हो चल दिये। जब युवती ने पूछा की कहा जा रहे हैं तो राजकुमार ने जबाब दिया कि सहारानपुर में खरीददारी करनी हैं। और तुम्हें भी खरीददारी करा देगें। युवती को लेकर दोनों एक ग्रामीण इलाके में पहुंचे जहां पर राजकुमार ने फोन कर नीटू नाम के युवक को बुला लिया। नींटू व तीन अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे।

आरोप हैं कि राजकुमार ने उसको खाना खाने के लिए दिया, जिसको खाते ही वह होश हवास खो बैठी। जब होश आया तो अहसास हुआ कि नींटू और पिंकेश ने उसके साथ गलत काम किया है। जब युवती ने विरोध किया तो पांचों ने युवती को धमकी देकर चुप करा दिया। उसको अन्य स्थल पर ले जाया गया, जहां पर उसकी शादी नींटू से शादी करने की तैयारी की जा रही थी । युवती के विरोध करने पर नींटू ने बताया कि उसने राजकुमार से उसको दो लाख देकर खरीदा है।

आरोप हैं कि नींटू ने उसको एक कमरे में कैद रखा और उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। किसी तरह पीडिता दो माह बाद किसी तरह नींटू की कैद से बच कर भाग कर हरिद्वार पहुंची है। जिसकी तलाश में नींटू ने सिडकुल पहुंचकर फोन पर धमकी दे रहा हैं और जिस कम्पनी में काम करती थी उसके ठेकेदार को उसका पता बताने के लिए धमका रहा है। 

पुलिस ने तहरीर के आधार पर राजकुमार, पिंकेश, नींटू और एक अज्ञात के खिलाफ मामला मुकदमा दर्ज कर दिया है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts