“आजादी का अमृत महोत्सव” पर चर्च ने लहराया झन्डा

आजादी के 75 साल भारतवर्ष में खुशियों के वर्ष हैं। इस आजादी को पाने के लिये देश के लोगों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। 

हमारे देश में 2 विचार धाराओं ने अपने-अपने ढंग से बर्तानिया सरकार से अपनी आजादी की लड़ाई में हिस्सा लिया।

एक विचारधारा थी “नरम दल” जो लोकतांत्रिक ढंग से काम कर रही थी और दुसरी थी “गरम दल” जो क्रांती का रस्ता अपना रही थी। परिणाम स्वरूप 1947 ई0 को राष्ट्रपिता गांधी जी के नेतृत्व में भारत को आजादी मिली। 

इस अवसर पर 15/8/2022 को विक्टरी इन क्राइस्ट चर्च इंडिया ने लाल तप्पड चर्च में झन्डा रोहण कर खुशियाँ बांटी और देश के कल्याण हेतू प्रार्थना सभा का आयोजन भी किया।

रेव0इम्मानुएल मैसी ने पवित्र बाईबल से प्रचार करते हुए बताया कि सबसे पहले हमें विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका के लिये प्रार्थना करना है तभी हम विश्व बन्धुत्व और विश्व शान्ति की कल्पना कर सकते हैं। सभा का संचालन पादरी न्यूटन आस्टीन ने किया। पा0दानी नाथ ने देश के लिये प्रार्थना की। 

अंत में वी0आई0सी0सी0 इंडिया के बिशप रेव0टॉमस मैसी ने झन्डा रोहण किया और अपने संबोधन में कहा कि यह खादी का 3 रंगो का मात्र एक टुकड़ा नही है बल्कि यह अनेक वीर नर- नारियों के बलिदान और अनेक क्रांतिकारियों के विचारो का प्रतीक है। इसलिये हमें झंडे का सम्मान करना ही चाहिये। 

इस अवसर पर पा0सचिन मैसी, श्री जसवीर, श्री कमलेश, श्रीमती मन्जू, सारा मैसी, संगीता, उषा देवी ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्रीती भोज का आयोजन किया गया और इसी के साथ कार्यक्रम समाप्त हो गया।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts