UKSSSC पेपर लीक : हाकम के बाद रडार पर विधायक का भाई। 6 करीबियों का हुआ है चयन

UKSSSC पेपर लीक मामले में जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह रावत की गिरफ्तारी के बाद अब उत्तरकाशी के कई व्यक्तियों के नाम सामने आ रहे हैं। जिनमें से एक विधायक का भाई बताया जा रहा है।

UKSSSC पेपर लीक मामले में अभी और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है। ऐसा माना जा रहा है कि अभी बहुत से बड़े लोगों के नाम इसमें खुलने बाकी है।

सूत्रों की माने तो विधायक के भाई के छह करीबी व्यक्तियों का चयन इस परीक्षा में हुआ है। ये सभी एसटीएफ की रडार पर हैं। 

हाकम ने पूछताछ में बड़े खुलासे किए हैं। हाकम सिंह ने देहरादून और यूपी धामपुर में 55 से 60 अभ्यर्थियों से पेपर हल करवाए थे। इसके बदले उसने हर अभ्यर्थी से 12 से 15 लाख रुपये लिए। इस मामले में एसटीएफ अब तक 18 आरोपियों को गिरफ्तार आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है।

हाकम सिंह के परिचित उत्तराखंड और यूपी के कुछ अन्य सफेदपोशों के शामिल होने की जानकारी सामने आ रही है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts