बड़ी खबर : UKSSSC भर्ती घोटाले में ईडी की एंट्री। अब लगलू मंडाण

यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय की भी एंट्री हो चुकी है। नकल माफियाओं को खत्म करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों से भी जानकारी साझा की जाएगी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती घोटाले में नकल माफियाओं पर कानूनी शिकंजा मजबूत करने के लिए एसटीएफ ने अब तक 15 अहं गवाहों के न्यायालय […]

यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय की भी एंट्री हो चुकी है। नकल माफियाओं को खत्म करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों से भी जानकारी साझा की जाएगी।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती घोटाले में नकल माफियाओं पर कानूनी शिकंजा मजबूत करने के लिए एसटीएफ ने अब तक 15 अहं गवाहों के न्यायालय में कलमबंद करा दिए हैं। इन सभी गवाहों की जानकारी को गोपनीय रखा गया है।

नकल माफियाओं द्वारा पेपर लीक कर अत्यधिक संपत्ति अर्जित करने की जानकारी सामने आ रही है। साथ ही एसटीएफ ने 83 लाख नगद पैसा भी नकल माफियाओं से बरामद किया है।

बड़ी मात्रा में संपत्ति अर्जित होने के चलते पेपर लीक मामले की एफआईआर के साथ प्रारंभिक रिपोर्ट एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट को भेजी जा रही है और भविष्य में भी जो जानकारी अवैध संपति को लेकर विवेचना में आयेगी वो भी केंद्रीय एजेंसी से साझा की जाएगी।

Also Read This

दूषित पानी का कहर : पीलिया की चपेट में 20 से ज्यादा स्कूली बच्चे,कई गांवों में बीमार पड़े लोग

नैनीताल: स्टोरी कमल जगाती उत्तराखंड के नैनीताल से लगे ग्रामीण इलाकों में दूषित पेयजल की शिकायतों ने चिंता बढ़ा दी है। वीरभट्टी, छिंडां मल्ला, गांजा,...

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

Related Posts