एक्शन : डीएम ने राजस्व उपनिरीक्षक और कानूनगो को किया सस्पेंड

पौड़ी के डीएम ने बड़ा एक्शन लेते हुए राजस्व निरीक्षक और कानूनगो को निलंबित कर दिया। पौड़ी के चौबट्टाखाल तहसील में राजस्व उपनिरीक्षक और कानूनगो द्वारा मिलीभगत के चलते डीएम ने दोनों कर्मियों को निलंबित कर दिया है, साथ ही दोनों पर लगे आरोपों की जांच एसडीम कोटद्वार को सौंपी गई है। चौबटटाखाल में तैनात […]

पौड़ी के डीएम ने बड़ा एक्शन लेते हुए राजस्व निरीक्षक और कानूनगो को निलंबित कर दिया।

पौड़ी के चौबट्टाखाल तहसील में राजस्व उपनिरीक्षक और कानूनगो द्वारा मिलीभगत के चलते डीएम ने दोनों कर्मियों को निलंबित कर दिया है, साथ ही दोनों पर लगे आरोपों की जांच एसडीम कोटद्वार को सौंपी गई है।

चौबटटाखाल में तैनात रजिस्ट्रार कानूनगो सुरेंद्र सिंह रावत और लैंसडाउन में तैनात राजस्व उप निरीक्षक सुरेंद्र प्रसाद चमोली पर उत्तराधिकार के अंतर्गत नियम विरूद्व दाखिल खारिज करने का आरोप है। जिसके बाद जिलाधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

निलंबित कानूनगो सुरेंद्र सिंह रावत को लैंसडाउन और राजस्व उप निरीक्षक सुरेंद्र प्रसाद चमोली को थलीसैंण तहसील से सबंद्ध किया गया है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: 6 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर;देंखे लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में फेरबदल किया है। शासन की ओर से 17 नवंबर 2026...

QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले की पूरी जानकारी, समस्त कार्यक्रमों की समय-सारणी अपने फोन पर होगी उपलब्ध

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल......महापौर आरती भंडारी ने किया विशेष QR कोड लॉन्च, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगी डिजिटल सुविधा; मेले को तकनीक से जोड़ने...

Related Posts