ग़जब : विधानसभा चुनाव में भाजपा छोड़ कांग्रेस का प्रचार प्रसार करने वाले मीरा रतूड़ी को भाजपा ने बनाया प्रदेश मंत्री। उठने लगे बगावत के सुर। देखिए यह वायरल वीडियो

अनुज नेगी

पौड़ी।भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश में अपनी नई टीम का गठन कर लिया है।वही नई टीम में जगह न मिलने पर अब भाजपा के कहीं कार्यकर्तओं में बगावत के सुर उठने लगे है। कार्यकर्तओं में बगावत के सुर भी उठाना भी लाजमी में आखिर क्या कार्यकर्ता चुनाव ने झंडा डंडा उठाने के लिए है। भाजपा हाई कमान ने कुछ ऐसे कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी दी है जिन्होंने ने विधानसभा में भाजपा छोड़ कांग्रेस का प्रचार प्रसार किया था।

 

बातादें कि विधानसभा चुनाव 2022 में यमकेश्वर विधानसभा में  भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस प्रत्याशी शैलेंद्र बिष्ट का प्रचार प्रसार करने वाली श्रीमती मीरा रतूड़ी को भाजपा हाई कमान ने बड़ा तोहफा दिया है।श्रीमती मीरा रतूड़ी को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की टीम में अहम जिम्मेदारी दी गई है।श्रीमती मीरा रतूड़ी को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

मीरा रतूड़ी को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा में कहीं कार्यकर्ताओ में बगावत के सुर उठने लगें है। वहीं मीरा रतूड़ी के 2022 विधानसभा यमकेश्वर में कांग्रेस के साथ चुनाव प्रचार का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल होने लगा है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts