बड़ी खबर : UKSSSC भर्ती घोटाले में गिरफ्तार हुआ रिटायर्ड अधिकारी। कई और भर्तियों पर खड़े हुए सवाल

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती घोटाले मामले में एसटीएफ ने आज पंतनगर यूनिवर्सिटी में 2006 से 2016 तक परीक्षा सेल में कार्यरत अधिकारी दिनेश चंद्र जोशी को गिरफ्तार कर लिया है।  एसटीएफ ने लंबी गहन पूछताछ के बाद रिटायर AEO दिनेश चंद्र जोशी को हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा से अरेस्ट किया है। दिनेश चंद्र जोशी […]

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती घोटाले मामले में एसटीएफ ने आज पंतनगर यूनिवर्सिटी में 2006 से 2016 तक परीक्षा सेल में कार्यरत अधिकारी दिनेश चंद्र जोशी को गिरफ्तार कर लिया है। 

एसटीएफ ने लंबी गहन पूछताछ के बाद रिटायर AEO दिनेश चंद्र जोशी को हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा से अरेस्ट किया है।

दिनेश चंद्र जोशी यूनिवर्सिटी के परीक्षा औऱ प्रिंटिंग कार्य के लिए लंबे समय समय से उसी परीक्षा प्रिंटिंग प्रेस आरआईएमएस लखनऊ से जुड़ा था,जो उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भी परीक्षा प्रिंटिंग प्रेस है। 

दिनेश चंद्र जोशी ने परीक्षा से पहले पेपरलीक कर अस्सी लाख में बेच दिया था। 

दिनेश चंद्र जोशी के गिरफ्तार होने के बाद से अब वर्ष 2006 से 2016 तक की सभी  परीक्षाएं सवालों के घेरे में आ गई है। 

सीएम धामी ने आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट व पीएमएलए के तहत कार्रवाई करते हुए उनकी अवैध संपत्तियां जब्त करने आदेश दिए हैं।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: 6 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर;देंखे लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में फेरबदल किया है। शासन की ओर से 17 नवंबर 2026...

QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले की पूरी जानकारी, समस्त कार्यक्रमों की समय-सारणी अपने फोन पर होगी उपलब्ध

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल......महापौर आरती भंडारी ने किया विशेष QR कोड लॉन्च, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगी डिजिटल सुविधा; मेले को तकनीक से जोड़ने...

Related Posts