बड़ी खबर : UKSSSC भर्ती घोटालें में पीआरडी जवान गिरफ्तार। लीक पेपर से पत्नी को कराया चयनित

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती घोटाले मामले में एसटीएफ ने अब एक पीआरडी कर्मचारी संजय राणा पुत्र हयात सिंह राणा को गिरफ्तार किया है। संजय राणा भीमतला जिला चमोली का निवासी है। संजय राणा द्वारा पूर्व पीआरडी कर्मचारी मनोज जोशी के साथ मिलकर अपने घर मे लखनऊ से लीक प्रश्न पत्र की फ़ोटो कॉपी […]

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती घोटाले मामले में एसटीएफ ने अब एक पीआरडी कर्मचारी संजय राणा पुत्र हयात सिंह राणा को गिरफ्तार किया है। संजय राणा भीमतला जिला चमोली का निवासी है।

संजय राणा द्वारा पूर्व पीआरडी कर्मचारी मनोज जोशी के साथ मिलकर अपने घर मे लखनऊ से लीक प्रश्न पत्र की फ़ोटो कॉपी करवाई गई एवं अपनी पत्नी को प्रश्न पत्र देकर चयनित करवाया गया।

गवाहों के बयान एवं टेक्निकल साक्ष्य के आधार पर अभियुक्त को अरेस्ट किया गया। उसके कब्जे से फोटो कॉपी मशीन और सीपीयू बरामद हुआ है।

संजय राणा वर्ष 2014 से 2022 अप्रैल तक यूकेसीएसएससी में पीआरडी कर्मचारी नियुक्त था।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: 6 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर;देंखे लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में फेरबदल किया है। शासन की ओर से 17 नवंबर 2026...

QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले की पूरी जानकारी, समस्त कार्यक्रमों की समय-सारणी अपने फोन पर होगी उपलब्ध

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल......महापौर आरती भंडारी ने किया विशेष QR कोड लॉन्च, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगी डिजिटल सुविधा; मेले को तकनीक से जोड़ने...

Related Posts