बड़ी खबर : विधानसभा नियुक्ति गड़बड़ी मामले में जांच कमेटी गठित। एक माह में देगी रिपोर्ट

उत्तराखंड में इस समय हर जगह बस भर्ती घोटालों का मुद्दा ही चर्चा बना हुआ है। बात चाहे उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की हो या विधानसभा में हुई मंत्रियों के चहेतो की नियुक्तियों का। हर कोई भर्ती घोटालों में जांच की मांग कर रहा है। विधानसभा में हुई नियुक्तियों के मामले में सीएम धामी […]

उत्तराखंड में इस समय हर जगह बस भर्ती घोटालों का मुद्दा ही चर्चा बना हुआ है। बात चाहे उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की हो या विधानसभा में हुई मंत्रियों के चहेतो की नियुक्तियों का। हर कोई भर्ती घोटालों में जांच की मांग कर रहा है।

विधानसभा में हुई नियुक्तियों के मामले में सीएम धामी के पत्र के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि नियुक्तियों की जांच के लिए एक जांच कमेटी का गठन कर दिया है। जांच कमेटी में विधानसभा में हुई भर्ती मामले में दलीप कोटिया अध्यक्ष,सुरेंद्र सिंह रावत सदस्य,अमरेंद्र नयाल सदस्य होंगे। यह जांच कमेटी एक माह में अपनी जांच रिपोर्ट देगी, जिसके आधार पर अगली कार्रवाई होगी ।

राज्य गठन से लेकर वर्ष 2011 तक और वर्ष 2012 से 2022 तक हुई सभी नियुक्तियों की जांच होगी। प्रथम चरण में 2011 तक हुई नियुक्तियों की जांच के लिए कहा गया है।

साथ ही इस एक माह विधानसभा के सचिव मुकेश सिंगल अवकाश पर रहेंगे और जांच कमेटी को जांच में सहयोग भी करेंगे। आपको बता दें कि इन पर आरोप लगे हैं कि  उन्होंने समय-समय पर अलग-अलग तरीके से प्रमोशन पाएं और विधानसभा में ही तैनात रहे हैं। 

विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने पूरी पारदर्शिता के साथ जांच कमेटी द्वारा कार्य किए जाने की बात कही।

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts