बाजपुर दोराहा यूपी बॉर्डर पर अवैध वसूली जारी प्रशासन मौन

उत्तराखंड के बाजपुर दोराहा यूपी बॉडर से 200 मीटर की दूरी पर जिलापंचायत उधम सिंह नगर की अवैध वसूली पिछले 4 महीने से दिन रात जारी है, जबकि गाड़ी मालिकों ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को भी अनेकों बार अवगत कराया लेकिन यह अवैध वसूली बंद नहीं हुई।

 इससे यह प्रतीत होता है कि अधिकारियों की भी मिली भगत लगती है और यह अवैध वसूली वाले गुंडे भी यही बोलते है कि अधिकारियों से कुछ नहीं होगा।

 जिलापंचायत अध्यक्ष ने यह अवैध वसूली बाजपुर दोराहा – रामपुर मुरादाबाद हाईवे पर बैरिकेड लगा कर दिन रात जारी है, जबकि यह नियम विरूद्ध है और जो कागज ठेकेदार गुंडे दिखाते है वो ट्रैफिक पार्किंग के है न कि हाई वे पर सब्जी,दूध, ईट,पार्सल,परचून,लकड़ी, रेता बजरी आदि सभी सिडकुल से आ रही गाड़ियों को रोक कर पर्ची काटी जाती है। ड्राइवरों के साथ मर पीट गाली गलौज होना तो आम बात है  कृपया इसको बंद करा जाए।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts