ब्रेकिंग : भ्रष्टाचार में संलिप्त PCS अधिकारी हुआ गिरफ्तार

विजिलेंस ने 2009 बैच के PCS अधिकारी,एआरटीओ  आनंद जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है।

एआरटीओ आनंद जायसवाल पर चालान के जुर्माने को अधिक वसूलने और राजस्व कोष में कम पैसा दर्शाने के गंभीर आरोप हैं।साथ ही दस्तावेजों के साथ छेड़खानी करने के भी आरोप थे।

पीसीएस अधिकारी आनंद जायसवाल पर विजिलेंस ने 2017 में भ्रष्टाचार के मामले में मुकदमा दर्ज किया था।

एआरटीओ आनंद जायसवाल पर 420,467, 468, 471, 409 आईपीसी एवं 13 ( 1) 13 (2) PC एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

एआरटीओ आनंद जायसवाल वर्तमान में देहरादून परिवहन मुख्यालय में तैनात थे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts