बड़ी खबर : लापता हुए SDM की मिली जानकारी। DM से हुई बात

उत्तराखंड में चंपावत जिले के दो दिन से लापता चल रहे एसडीएम सदर के बारे में पुलिस को जानकारी मिल गई है। जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि एसडीएम से बात हो गई है। स्वास्थ्य खराब होने के कारण एसडीएम आकस्मिक रूप से शिमला में इलाज के लिए चले गए थे। एसडीएम चन्याल 10 […]

उत्तराखंड में चंपावत जिले के दो दिन से लापता चल रहे एसडीएम सदर के बारे में पुलिस को जानकारी मिल गई है।

जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि एसडीएम से बात हो गई है। स्वास्थ्य खराब होने के कारण एसडीएम आकस्मिक रूप से शिमला में इलाज के लिए चले गए थे।

एसडीएम चन्याल 10 सितंबर को पंत जयंती के कार्यक्रम में मौजूद थे,लेकिन उसी दिन दोपहर बाद से उनके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। 

10 सितंबर को महीने का दूसरा शनिवार और रविवार अवकाश होने से कार्यालय भी बंद थे। इसलिए अभी यह भी स्पष्ट नहीं हो सका कि वे यहां से कब और कहां गए। एसडीएम चन्याल चंपावत में सितंबर 2021 से तैनात हैं। 

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts