बदहाल शिक्षा : सरकारी स्कूल के टॉयलेट की गिरी छत। मासूम की मौत

चम्पावत – जिले के पाटी विकासखण्ड अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय मौनकण्डा में टॉयलेट की छत गिर जाने से एक मासूम की मौत हो गई है ।  खेलकूद के दौरान जर्जर हालत की छत पर विद्यालय के सात बच्चे चढ़े हुए थे , लेकिन इसी बीच छत भरभराकर गिर पड़ी । जिसमें कक्षा तीन के छात्र […]

चम्पावत – जिले के पाटी विकासखण्ड अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय मौनकण्डा में टॉयलेट की छत गिर जाने से एक मासूम की मौत हो गई है । 

खेलकूद के दौरान जर्जर हालत की छत पर विद्यालय के सात बच्चे चढ़े हुए थे , लेकिन इसी बीच छत भरभराकर गिर पड़ी । जिसमें कक्षा तीन के छात्र 8 ( आठ ) वर्षीय चन्दन पुत्र गोधन सिंह निवासी मौनकण्डा की मौके पर मौत हो गई, जबकि अन्य छह छात्र – छात्राओं का प्राथमिक उपचार विद्यालय में चल रहा है औऱ उन्हें हायर सेंटर लोहाघाट रेफर करनी तैयारी भी की जा रही है ।

इस हादसे के बाद शिक्षा विभाग अपनी लापरवाहियों के एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गया है ।

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts