बड़ी खबर : अंकिता हत्याकांड में पूर्व पटवारी भी हुआ निलंबित

अंकिता भंडारी हत्याकांड ममले में सीएम धामी ने राजस्व पुलिस के उपनिरीक्षक वैभव प्रताप को निलंबित  करने के आदेश जारी कर दिए हैं। ये बड़ी खबर सूत्रों के हवाला से पता लगी है। वनंत्रा रिजॉर्ट से अंकिता भंडारी 18 सितंबर को लापता हुई।रिजॉर्ट मालिक आरोपी पुलकित आर्य ने 19 सितंबर को कांडाखाल चौकी पर तैनात […]

अंकिता भंडारी हत्याकांड ममले में सीएम धामी ने राजस्व पुलिस के उपनिरीक्षक वैभव प्रताप को निलंबित  करने के आदेश जारी कर दिए हैं। ये बड़ी खबर सूत्रों के हवाला से पता लगी है।

वनंत्रा रिजॉर्ट से अंकिता भंडारी 18 सितंबर को लापता हुई।रिजॉर्ट मालिक आरोपी पुलकित आर्य ने 19 सितंबर को कांडाखाल चौकी पर तैनात राजस्व पुलिस के उपनिरीक्षक वैभव प्रताप को इसकी सूचना दी।

वैभव प्रताप ने अंकिता के पहचान संबंधी दस्तावेजों के आधार पर  उसके परिजनों से भी संपर्क किया। लेकिन गुमशुदगी दर्ज करने से पहले ही वह चार दिन की छुट्टी पर चला गया।

कांडाखाल चौकी का चार्ज 20 सितंबर को चौकी पटवारी विवेक कुमार को दिया गया।जिसके बाद पूरे मामले की गाज नए राजस्व पुलिस उप निरीक्षक विवेक कुमार पर गिरी और पुलकित आर्य से मिलीभगत में संदिग्ध पटवारी बच निकला, लेकिन सूत्रों के मुताबिक खबर सामने आ रही है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पटवारी वैभव प्रताप को भी निलंबित कर दिया है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: 6 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर;देंखे लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में फेरबदल किया है। शासन की ओर से 17 नवंबर 2026...

QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले की पूरी जानकारी, समस्त कार्यक्रमों की समय-सारणी अपने फोन पर होगी उपलब्ध

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल......महापौर आरती भंडारी ने किया विशेष QR कोड लॉन्च, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगी डिजिटल सुविधा; मेले को तकनीक से जोड़ने...

Related Posts